scriptSurat/ ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के बहाने ठगी करने वाली महिला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार | Surat Woman who cheated on the pretext of online investment arrested f | Patrika News

Surat/ ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के बहाने ठगी करने वाली महिला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

locationसूरतPublished: Oct 19, 2021 06:41:23 pm

व्हाट्सएप पर फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनी की लिंक भेज कर सूरत के युवक को लगाया था 3.56 लाख का चूना

Surat/ ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के बहाने ठगी करने वाली महिला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Surat/ ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के बहाने ठगी करने वाली महिला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

सूरत। व्हाट्सएप पर फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनी की लिंक भेज अच्छे मुनाफे का लालच देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह की महिला आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने पश्चिम बंगाल से धर-दबोचा।

साइबर क्राइम सेल के सहायक पुलिस आयुक्त युवराजसिंह गोहिल ने बताया कि पकड़ी गई महिला का नाम अनिता कुमार सुब्बा (36) है और वह पश्चिम बंगाल के जलपईगुड़ी की निवासी है। 5 मार्च,2021 को सूरत के एक युवक ने साइबर क्राइम थाने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था, जिसमें निवेश करने पर अच्छे मुनाफे की लालच के साथ एक एप्लिकेशन की लिंक भेजी थी। लालच में आ कर उसने लिंक के जरिए एप्लिकेशन डाउनलोड की और 100 रुपए निवेश किए। तीन दिन बाद उसे 140 रुपए मिले। इसी तरह वह थोड़े – थोड़े पैसे निवेश करता गया और उसे रकम बढ़कर मिलने लगी। भरोसा होने पर उसने 3.56 लाख रुपए निवेश कर दिए, लेकिन बाद में उसे रुपए नहीं मिले और उसकी आईडी भी बंद कर दी गई। शिकायत मिलने के बाद से साइबर क्राइम सेल की टीम जांच में जुटी हुई थी। टेक्निकल सर्वेलेंस के जरिए आखिरी पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही। पश्चिम बंगाल से आरोपी अनिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 12वीं तक पढ़ी है और जड़ीबूटी बेचने का काम करती है।


सात दिन का रिमांड मंजूर


आरोपी अनिता को पकड़ने के बाद दो दिन का ट्रांजिट रिमांड लेकर पुलिस सोमवार को सूरत पहुंची और यहां की कोर्ट में पेश किया। आरोपी के साथ अन्य लोग लिप्त होने, कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है? आदि की जांच के लिए रिमांड मंजूर करने की मांग की। कोर्ट ने 7 दिन का रिमांड मंजूर करते हुए उसे 24 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो