scriptकचरे में पड़ी हैं कचरा उठाने वाली पेटियां | Swachh Bharat Abhiyan is not being seen in Valsad | Patrika News

कचरे में पड़ी हैं कचरा उठाने वाली पेटियां

locationसूरतPublished: Mar 13, 2018 10:35:19 pm

नपा प्रशासन ने सफाई अभियान के नाम पर इनकी खरीद पर खर्च किए थे लाखों रुपए….
 

valsad news
पीडी खत्री


वलसाड. स्वच्छता अभियान चला रही वलसाड नगर पालिका की शहर के कचरे को उठाने के लिए लाई गई कचरा पेटियां ही कचरे में पड़ी हैं। इन कचरा पेटियों पर नपा ने लाखों रुपए खर्च किए हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा शासन वाली वलसाड नगर पालिका ने शहर में जोर-शोर से स्वच्छता अभियान शुरु किया था। उसके बाद भी शहर में कई जगहों पर कचरे का ढेर लगा है। शहर में रामवाड़ी, मोगरवाडी और अब्रामा जैसे कई विस्तारों में कचरे का ढेर रास्ते पर ही लगा रहता है। जिन्हें उठाने के लिए नगर पालिका के पास कोई व्यवस्था नहीं दिख रही है। नपा सफाई व्यवस्था के प्रति कितनी गंभीर है, यह इससे भी पता चलता है कि शहर से कचरा उठाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर लाई गई सैकड़ों कचरा पेटियां कहां और किस हाल में हैं, इसे जानने की फुरसत भी पालिका प्रशासन के पास नहीं है। लाखों खर्च कर खरीदी गई कचरा पेटियों को ही प्रशासन ने कचरे के ढेर में बदल दिया है। शहर में जगह-जगह कचरा फैला है और कचरा पेटी खुद किसी कोने में कचरे में पड़ी है। लोगों का आरोप है कि सफाई अभियान के नाम पर नपा प्रशासन सिर्फ दिखावा कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों ही नपा की बैठक में सफाई टैक्स में वृद्धि का निर्णय लिया गया था, जिसका विपक्ष ने विरोध किया था। टैक्स की दर में वृद्धि के बाद भी सफाई व्यवस्था की हालत दयनीय है। शहर के लोगों का मानना है कि कचरा पेटियां सही जगहों पर रखी जाएं तो गंदगी की समस्या से किसी हद तक निपटा जा सकता है।
इस बारे में पता करेंगे


यह मामला मेरे नपा प्रमुख बनने से पहले का है। इस बारे में पता करेंगे और कचरा पेटियों को सही जगहों पर रखवाएंगे। नपा स्वच्छता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जो भी कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा।

पंकज आहिर, नपा प्रमुख वलसाड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो