scriptझूला झूलेंगे, गीत गाएंगे, तीज मनाएंगे | Swing, sing songs, celebrate Teej | Patrika News

झूला झूलेंगे, गीत गाएंगे, तीज मनाएंगे

locationसूरतPublished: Aug 17, 2019 08:28:19 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

सोलह शृंगार में सजी-धजी महिलाएं कई कार्यक्रमों में लेगी भाग

patrika

झूला झूलेंगे, गीत गाएंगे, तीज मनाएंगे

सूरत. श्रावण पूर्णिमा के मौके पर रक्षाबंधन पर्व मनाने के बाद भाद्रपद कृष्ण तृतीया तिथि रविवार को बड़ी तीज अर्थात सातुड़ी तीज का पर्व शहर में बसी राजस्थानी समाज की महिलाएं हर्षोल्लास के साथ मनाएगी। इस मौके पर पूजन, कहानी श्रवण, चंद्रदर्शन, अध्र्य समेत अन्य कई आयोजन किए जाएंगे। वहीं, शनिवार को तीज सिंजारा के आयोजन भी शहर में अलग-अलग संगठन की ओर से किए गए।
बड़ी तीज से पूर्व श्रावण के दौरान सावन सिंजारा, तीज सिंजारा उत्सव आदि के कई कार्यक्रम शहर में प्रवासी राजस्थानी समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से किए गए। सिंजारा उत्सवों के आयोजनों का दौर शहर में बदस्तूर जारी है। भाद्रपद कृष्णपक्ष तृतीया के अवसर पर रविवार को राजस्थानी समाज की महिलाएं सातुड़ी तीज का पर्व मनाएगी। इस अवसर पर महिलाएं सुबह से पूरी तैयारी के साथ नजर आएगी और मंदिर जाएगी। इसके बाद अपराह्न में पर्व का उल्लास गीत-संगीत के आयोजनों के साथ बढ़ जाएगा और सोसायटी में पेड़ पर लगे झूलों में महिलाएं गीत गाते झूला झूलेगी। इसके बाद शाम को महिलाएं सोसायटी, अपार्टमेंट आदि में निर्धारित स्थलों पर नीम की टहनी, आक के पत्ते और कच्चे दूध के साथ सातुड़ी तीज के मौके पर बनाए गए सातु के साथ पूजा-अर्चना में शामिल होगी। बाद में बुजुर्ग महिलाएं तीज की कहानी भी सभी व्रती महिलाओं को सुनाएगी। रात्रि में चंद्रदर्शन के बाद व्रती महिलाएं कच्चे दूध के साथ सातु का प्रसाद ग्रहण कर उपवास खोलेगी। वहीं कई जगहों पर उद्यापन आदि के विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

तीज महोत्सव मनाया


श्रीगुर्जरगौड़ ब्राह्मण महिला सभा, सूरत की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को सरदार मार्केट के पास एक रेस्टोरेंट में किया गया। अध्यक्ष विमला उपाध्याय ने बताया कि इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताओं समेत अन्य आयोजन किए गए। इसमें सभी ने बढ़-चढक़र भाग लिया।

मनाया तीज सिंजारा


ओल्ड सूरत सिटी माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से कतारगांव की नीलकंठ वाड़ी में तीज सिंजारा का उत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंडल सदस्य महिलाओं ने चिरमी, मेहंदी, हाउजी समेत अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो