scriptTEMPERATURE : फिर भी गर्मी से राहत नहीं | TEMPERATURE : Not relieved from heat | Patrika News

TEMPERATURE : फिर भी गर्मी से राहत नहीं

locationसूरतPublished: May 23, 2019 09:01:03 pm

पारा 6 डिग्री गिरा- तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी, दोपहर कई इलाकों की सड़कें सूनी

surat

TEMPERATURE : फिर भी गर्मी से राहत नहीं

सूरत.

दो दिन दिन बाद शहर में बुधवार को पारा नीचे लुढ़का, लेकिन तेज गर्मी और उमस से कोई राहत नहीं मिली। दोपहर कई इलाकों में सड़कें सूनी नजर आईं। गर्म हवा ने भी लोगों को बहाल कर दिया।
दो दिन से शहर का तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा था। सोमवार को 40 और मंगलवार यह 42 डिग्री पर पहुंच गया था। बुधवार को पारा और चढऩे की आशंका थी, लेकिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी 64 प्रतिशत और गति 8 किमी प्रति घंटे रही। सुबह से धूप में तेजी रही। दोपहर तक यह प्रचंड हो गई। गर्म हवा ने भी लोगों को परेशान किया।
उछल कर 42 डिग्री पर पहुंच गया

शहर में तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। फैनी तूफान के कारण पहले तापमान 34 डिग्री पर था, लेकिन जैसे ही फैनी का असर कम हुआ, तापमान बढ़ रहा है। रविवार तक तापमान 39 डिग्री था। सोमवार को यह 40 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को यह दो डिग्री और उछल कर 42 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह से ही धूप में तेजी रही। दोपहर होते-होते धूप और तीखी हो गई। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी 53 प्रतिशत और गति 6 किमी प्रति घंटा रही। अप्रेल के अंत में सूरत का तापमान 43 डिग्री के पार चला गया था और मनपा को ऑरेंज डे घोषित करना पड़ा था। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो