scriptप्रवासी मजदूरों से भरा टैम्पो पलटा, आठ घायल | Tempo overturned, eight injured | Patrika News

प्रवासी मजदूरों से भरा टैम्पो पलटा, आठ घायल

locationसूरतPublished: May 17, 2020 06:06:57 pm

अस्तान गांव के पास हुआ हादसा, घायलों को बारडोली के सरदार स्मारक अस्पताल में भर्ती कराया

प्रवासी मजदूरों से भरा टैम्पो पलटा, आठ घायल

प्रवासी मजदूरों से भरा टैम्पो पलटा, आठ घायल

बारडोली. बारडोली तहसील के अस्तान गांव के पास प्रवासी मजदूरो से भरा टेम्पो पलट जाने से आठ मजदूर घायल हो गए। घायलो को शहर की सरदार स्मारक अस्पताल मे भर्ती किया गया।

जानकारी के अनुसार सूरत जिले के मांगरोल से बारडोली आने के लिए 21 मजदूर टैम्पो किराये पर लेकर निकले थे। सभी मजदूर बारडोली से सोमवार को ट्रेन के जरिए अपने घर उत्तरप्रदेश के लिए रवाना होने वाले थे। इसीलिए सभी मजदूर तड़के तीन बजे मांगरोल से निकले थे। बारडोली के पास अस्तान पहुंचते ही टैम्पो के चालक ने स्टियरिंग पर नियंत्रण खो दिया और टैम्पो पलट गया।
टैम्पो पलट जाने से मजदूरों की चीखपुकार सुन ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को शहर की सरदार स्मारक अस्पताल में भर्ती किया गया। 21 में से गंभीर घायल आठ लोगों का अस्पताल मे इलाज शुरू किया गया। उधर हादसे के बाद टैम्पो चालक मौके से भाग गया। टैम्पो पलट जाने से घर जाने की उम्मीद से बारडोली पहुंचे मजदूरों की मुश्किल बढ़ गई। पुलिस ने टैम्पो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो