scriptमहाराष्ट्र में प्लास्टिक पर रोक से कपड़ा उद्यमियों का सिरदर्द बढ़ा | textile marketIncreased headache of textile entrepreneurs by stopping. | Patrika News

महाराष्ट्र में प्लास्टिक पर रोक से कपड़ा उद्यमियों का सिरदर्द बढ़ा

locationसूरतPublished: Jun 25, 2018 09:21:38 pm

Submitted by:

Pradeep Mishra

बगैर प्लास्टिक माल की पैकिंग फिलहाल टेढ़ी खीर

file

महाराष्ट्र में प्लास्टिक पर रोक से कपड़ा उद्यमियों का सिरदर्द बढ़ा

सूरत.

महाराष्ट्र में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिए जाने से सूरत के कपड़ा उद्यमी चिंतित हैं। उनका कहना है कि सूरत से महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में जाने वाली साडिय़ां प्लास्टिक की पैकिंग में भेजी जाती हैं। प्लास्टिक पर प्रतिबंध से अब माल कैसे भेजा जाएगा।
सूरत से महाराष्ट्र के लिए प्रतिदिन साडिय़ों और पार्सल के पचास से अधिक ट्रक रवाना होते हैं। सूरत के व्यापारी साडिय़ों और ड्रेस को आकर्षक दिखाने तथा सुरक्षा आदि कारणों से इन्हें प्लास्टिक की थैली में पैक कर बॉक्स में भरकर भेजते हैं। पार्सल की गांठ भी प्लास्टिक की होती है। महाराष्ट्र में प्लास्टिक पर प्रतिबंध के कारण व्यापारी असमंजस में हैं। उनका कहना है कि साड़ी और ड्रेस जिस प्लास्टिक की थैली में भेजी जाती हैं, उन पर भी प्रतिबंध होगा तो व्यापार में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि प्लास्टिक का फिलहाल विकल्प नहीं है। फिर भी कपड़ा व्यापारी कुछ विकल्पों पर विचार करेंगे।
फोस्टा ने मांगा खुलासा
महाराष्ट्र में प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर फोस्टा ने महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर यह खुलासा मांगा है कि साड़ी और ड्रेस मटीरियल्स जिस प्लास्टिक की थैली में पैक की जाती है, वह भी प्रतिबंधित है या नहीं।
विकल्प की जरूरत
पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध आवश्यक है। प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद नया विकल्प ढूंढने की आवश्यकता है।
कमलेश कोठारी, व्यापारी

दिक्कत होगी
प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के कारण साड़ी और ड्रेस मटीरियल्स पैक करने में
दिक्कत होगी।
जगदीश कोठारी, व्यापारी
øøøø
सिर पर वार कर युवक की हत्या

पांडेसरा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम उदयभान उर्फ गुड्डू रामजी पासवान (30) था। मूलत: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का निवासी उदयभान यहां परिवार के साथ शक्तिनगर सोसायटी में रहता था। उसके पत्नी और बच्चे गांव गए हुए थे। रविवार रात वह घर में अकेला था। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने उसे घर में खून से लथपथ पड़ा देखा और उसके चचेरे भाई गिरीशभान को सूचना दी। वह उसे न्यू सिविल अस्पताल ले आया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांडेसरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि उसके सिर पर किसी भारी चीज से चार वार किए गए थे। उसकी हत्या किसने और क्यों की, यह पता नहीं चल पाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो