scriptNDPS : 4.89 लाख की चरस के साथ कपड़ा व्यापारी का पुत्र गिरफ्तार | Textile trader's son arrested with charas worth 4.89 lakh On the pret | Patrika News

NDPS : 4.89 लाख की चरस के साथ कपड़ा व्यापारी का पुत्र गिरफ्तार

locationसूरतPublished: Jan 28, 2022 05:13:52 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

 
– घूमने के बहाने हिमाचल जाकर लाता था चरस

70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

70 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

सूरत. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) पुलिस ने चोरी छिपे हिमाचल से चरस लाकर सूरत में बेचने वाले एक कपड़ा व्यापारी के पुत्र को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 4.89 लाख रुपए की चरस बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक वेसू केपिटल ग्रीन निवासी वंश बसंल हिमाचल से चरस की तस्करी करता था। वह घूमने के बहाने हिमाचल जाता था और वहां से चोरी छिपे चरस लाता था। उसके बारे में मुखबिर से सूचना मिलने पर एसओजी पुलिस ने जाल बिछाया और पुख्ता सूचना के आधार पर सूरत रेलवे स्टेशन के निकट आयुर्वेदिक गरनाले के पास से उसे पकड़ा।
तलाशी लेने पर उसके बैग से 997 ग्राम चरस, सिगरेट, लाइटर, सिगरेट में चरस भरने की नली बरामद हुई। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह खुद चरस का नशा करता है और हिमाचल जाकर चरस लाता था, लेकिन पुलिस को आशंका है कि वह सूरत में लोगों को चरस बेचता भी होगा। पुलिस ने इस संबंध में महिधरपुरा थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
—————–
सचिन में वृद्धा पर चाकू से हमला कर लूट का प्रयास

सूरत. सचिन में एक घर में घुसे तीन जनों ने लूट के इरादे से वृद्ध महिला पर धारदार हथियार से हमला किया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने दो को पकड़ लिया जबकि एक अन्य भाग निकला। सचिन स्टेशन रोड आगम नवकार अपार्टमेंट निवासी विधवा प्रभादेवी पत्नी संजय शर्मा बुधवार दोपहर घर पर अकेली थी। उनका पुत्र व पुत्रवधु बाहर गए हुए थे। उस समय तीन युवक अंदर घुस आए। उनमें से एक ने चाकू निकाल कर रुपए व जेवर मांगे। प्रभा देवी ने प्रतिरोध किया तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। शोर गुल होने पर लोगों ने किसी तरह से दो युवकों को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस को हवाले कर दिया। घायल प्रभादेवीको निकटवर्ती अस्पातल में भर्ती करवाया गया है।
——————
बाइकर्स ने विधवा का पर्स छीना
सूरत. पाल नानी फली इलाके में बुधवार को बाइकर्स एक विधवा महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए। पर्स में मोबाइल समेत दस हजार रुपए का सामान था। घटना के संबध में पाल गाम स्थित नानी फली गाम निवासी योगिता अजयभाई प्रजापति ने अडाजण थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। वह घर लौट कर बाहर सडक़ पर अपनी स्कूटी पार्क कर रही थी। उस दौरान बाइकर्स आए और पर्स छीन कर भाग निकले।
————————————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो