scriptइसलिए लगातार कोरोना मुक्त है भरुच | That's why Bharuch is constantly corona free | Patrika News

इसलिए लगातार कोरोना मुक्त है भरुच

locationसूरतPublished: Apr 06, 2020 06:55:51 pm

जब्त किए वाहन, मामले दर्ज, भरुच बना रहा कोरोना मुक्त

मनपा ने शुरू किया घर-घर सर्वे

मनपा ने शुरू किया घर-घर सर्वे

भरुच. लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रवैया अपनाए हुए है। लॉकडाउन के १२वें दिन भी लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए और बाहर निकले लोगों के वाहनों को जब्त किया गया। भरुच में अब तक एक भी पॉजिटिव केस नहीं आने से प्रशासन राहत महसूस कर रहा है।
जब पड़ोसी जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, भरुच से कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। भरुच जिला प्रशासन इससे राहत महसूस कर रहा है। लॉकडाउन के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी आई है और जिलेभर में आबोहवा में सुधार हो रहा है। जिले का एयर इन्डेक्स भी बेहतर हुआ है। इस बीच कोरोना वायरस को लेकर हुए लॉकडाउन के १२वें दिन भी पुलिस प्रशासन एहतियात बरत रहा है।
लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। भरुच जिले में सोमवार तक पुलिस ने 1961 वाहन जब्त किए हैं। निषेधाज्ञा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त है और 629 लोगों पर मामले दर्ज हुए हैं। सामान की खरीद के लिए बाहर निकल रहे लोगों पर नियंत्रण के लिए पुलिस हरसंभव कोशिश कर रही है। अंकलेश्वर में एपीएमसी में लोगों की भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने एपीएमसी प्रशासन और व्यापारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।
सेवाभावी आ रहे आगे

कोरोना से लडऩे के लिए जहां प्रशासन पूरा जोर लगा रहा है, सेवाभावी लोग भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। भरुच के एक दंपति अनोखी पहल करते हुए घर में खादी के मास्क तैयार कर लोगों और विभिन्न संस्थाओं को दे रहे हैं। दहेज उद्योग मंडल ने सोमवार को दस गांवों में अनाज के 1250 किट वितरित किए। अंकलेश्वर स्थित ह्यूमन एड ट्रस्ट फाउंडेशन ने जरुरतमंदों को किट वितरण किया। वडोदरा आरआर सेल ने अंकलेश्वर के स्लम इलाकों में सेनेटाइजर व मास्क वितरित किए। बैंकऑफ बड़ौदा की भरुच शाखा ने भी लोगों को सेनेटाइजर और मास्क वितरित किए।
लॉकडाउन में भी चोर सक्रिय

लॉकडाउन के बीच चोरों ने भी अपनी सक्रियता पर लगाम नहीं लगाई है। हांसोट तहसील के बालोटा गांव में एक किसान रमेश के तीन बीघा खेत में लगी परवल की बेल चोरों ने रविवार रात काट ली। इससे रमेश को तीन लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। हांसोट पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है। एक अन्य मामले में चोरों ने अंकलेश्वर के आंबोली रोड स्थित फतेहनगर सोसायटी में रविवार रात घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
दिव्यांगों को सहायता वितरित

इसलिए लगातार कोरोना मुक्त है भरुच
बारडोली. कोरोना के कारण लॉकडाउन के बीच तापी जिला के दिव्यांगजनों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने दानवीरों के सहयोग से 1100 से अधिक आवश्यक चीजों की किट्स का वितरण किया। किट में 15 दिनों तक का राशन रखा गया है। पद्मश्री डॉ. कनुभाई टेलर के सहयोग से जिला कलक्टर आरजे हालाणी और जिला विकास अधिकारी नेहा सिंह ने इसका वितरण कराया। इस मौके पर पालिका प्रमुख महेरनोश जोखी और चीफ ऑफिसर शैलेश पटेल भी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो