scriptदूसरे दिन दो महिला के शव मिले, युवक लापता | The bodies of two women were found on the second day, one missing | Patrika News

दूसरे दिन दो महिला के शव मिले, युवक लापता

locationसूरतPublished: Sep 01, 2021 08:09:28 pm

मंगलवार को नदी में डूब गए थे पांच लोग

दूसरे दिन दो महिला के शव मिले, युवक लापता

दूसरे दिन दो महिला के शव मिले, युवक लापता

बारडोली. सूरत जिला की महुवा तहसील के कुमकोतर गांव में जोरावरपीर की दरगाह पर माथा टेकने गए सूरत के लिम्बायत निवासी परिवार के पांच सदस्य अम्बिका नदी में डूब गए थे। बुधवार को दो महिलाओं के शव बरामद हुए हैं, जबकि एक युवक का अब तक पता नहीं चला है। एक महिला का शव नवसारी के कुंभार फलिया से मिला।
मंगलवार को सूरत के लिम्बायत निवासी फकीर परिवार महुवा तहसील के कुमकोतर गांव स्थित जोरावरपीर दरगाह पर माथा टेकने के लिए गए थे। तब वहां से गुजर रही अम्बिका नदी में नहाते समय एक ही परिवार के पांच सदस्य डूब गए थे। खोजबीन के दौरान मंगलवार को रूकसानाबी और परवीनबी का शव मिला था। बुधवार सुबह जावीदशा की भाभी रुक्षारबी जाफरशा फक़़ीर का शव भी बरामद किया गया। शाम को समीमबी आरिफशा का शव नवसारी जिले के कुंभार फलिया से मिला। एक अन्य व्यक्ति आरिफशा का अब तक पता नही चला है। महुवा थाने के पुलिस उपनिरिक्षक बालकृष्ण गामित ने बताया कि फायर विभाग और तैराकों की मदद से पांचवे व्यक्ति की खोजबीन जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो