scriptजोर पकडऩे लगी चुनाव की रंगत | The color of the election | Patrika News

जोर पकडऩे लगी चुनाव की रंगत

locationसूरतPublished: Mar 19, 2019 09:28:16 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

लोकसभा चुनाव

patrika

जोर पकडऩे लगी चुनाव की रंगत


सिलवासा. लोकसभा चुनाव की रंगत जोर पकडऩे लगी है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, शिवसेना, बहुजन समाजवादी, राष्ट्रवादी कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी, जनता दल यू ने कार्यालय चालू कर दिए हैं। सभी पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हंै। कई नेता टिकट के लिए दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं। टिकट नहीं मिलने की स्थिति मेंं स्वार्थी नेता पाला भी बदल सकते हैं। गांवों में चुनावों की मंडलियां बन गई हैं। चाय, ढाबों पर लोगों की चुनाव सभा होने लगी हैं। खानवेल में ढाबा संचालक रमेश कुरकुटिया का कहना है कि चुनावों के कारण चाय की मांग बढ़ गई है।
पार्टी व उम्मीदवारों के कार्यकर्ता अब चुनाव प्रचार एवं बैठकों में व्यस्त हो गए हैं। संभावित प्रत्याशी समर्थकों के साथ रात को गुप्त बैठक कर रहे हैं। पिछले दो लोकसभा चुनाव में दानह में भाजपा का दबदबा रहा है। गत 6 जनवरी को प्रदेश के दौरे पर आए अमित शाह ने सभा में लोगों से दानह और दमण दीव से पुन: वर्तमान सांसदों को टिकट देने की बात कही थी। वर्ष 1989 से 2004 तक 6 बार संसद में पहुंच चुके पूर्व सांसद मोहनभाई पटेल इस बार पूरी ताकत झोंकने की मूड में हैं। दादरा नगर हवेली की मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 40 हजार 858 हैं, जिसमें 80 प्रतिशत मतदान होने की संभावना है। गत लोकसभा चुनाव 2014 में 87.56 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया था। पुर्तगालियों से मुक्ति के बाद दादरा नगर हवेली को 1961 में भारतीय गणतंत्र में सम्मिलित किया था। इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने दानह लोकसभा सीट पर पहली बार सनजीभाई रूपजीभाई डेलकर को सांसद के रूप में मनोनीत किया था। तक से अब तक दानह लोकसभा क्षेत्र से 6 व्यक्ति सांसद बन चुके हैं।
दादरा नगर हवेली लोकसभा सीट पर निर्वाचित सांसद-
क्रसं वर्ष सांसद
1 1961 सनजीभाई रूपजीभाई डेलकर (मनोनीत)
2 1966 सनजीभाई रूपजीभाई डेलकर
3 1971 रामू रवजी पटेल
4 1977 रामू रवजी पटेल
5 1980 रामजी पोटिया माहला
6 1984 सीताराम गवली
7 1989 मोहनभाई डेलकर
8 1991 मोहनभाई डेलकर
9 1996 मोहनभाई डेलकर
10 1998 मोहनभाई डेलकर
11 1999 मोहनभाई डेलकर
12 2004 मोहनभाई डेलकर
13 2009 नटूभाई पटेल
14 1014 नटूभाई पटेल
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो