Surat/ गड्ढे में गिरी गाय को पांच घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला
सूरतPublished: Sep 22, 2022 08:33:35 pm
पूणागाम क्षेत्र में बुधवार रात हुआ हादसा


Surat/ गड्ढे में गिरी गाय को पांच घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला
सूरत. पूणागाम क्षेत्र में बुधवार रात एक गाय गहरे गड्ढे में गिर गई। दमकलकर्मियों ने करीब पांच घंटे की मक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला।
दमकल विभाग के मुताबिक पूणागाम शुभम हाइट्स के पास एक गड्ढा खुदा हुआ है। बुधवार रात एक गाय गहरे और संकरे गड्ढे में गिर गई। लोगों ने गाय को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने रस्सी से गाय को खिंचने के प्रयास किया, लेकिन गड्ढा संकरा होने के कारण मुश्किलें आ रही थीं। इसके बाद मौके पर जेसीबी मंगवाया गया और गड्ढे को खोद कर चौड़ा किया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया।