बारडोली में प्रदेश का पहला आधुनिक पालिका भवन
पांच करोड़ की लागत से नवनिर्मित बारडोली नगरपालिका के अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन शनिवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...

मिंढोला नदी पर सबमर्शिबल ब्रिज का शिलान्यास
बारडोली।पांच करोड़ की लागत से नवनिर्मित बारडोली नगरपालिका के अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन शनिवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ईश्वर परमार ने किया। वहीं 6 करोड़ की लागत से मिंढोला नदी पर बनने वाले वाले लॉ-लेवल सबमर्शिबल ब्रिज का शिलान्यास भी अधिकारिता मंत्री के हाथों किया गया।
कार्यक्रम में मंत्री ईश्वर परमार ने कहा कि बारडोली नगरपालिका प्रदेश के पहला आधुनिक भवन है। उन्होंने शहर में पिछले पांच साल में किए गए विकास के कार्यों के बारे में जानकारी दी। नदी पर लो लेवल सबमर्शिबल ब्रिज का निर्माण होने से केदारेश्वर महादेव मंदिर , इसरोली, किकवाड़ और व्यारा की ओर जाने के लिए 7 से 8 किमी तक का अंतर कम हो जाएगा।
इस अवसर पर नगरपालिका की ओर से दी गई स्मृति भेंट को मंत्री ने स्वराज आश्रम को अर्पित की। स्वराज आश्रम के ट्रस्टी सुरेश पटेल को स्मृति भेंट देते हुए उन्होंने इस स्मृति को सरदार पटेल के बंगला या म्यूजियम में रखने का अनुरोध किया। सूरत जिला पंचायत प्रमुख सुरेश पटेल ने कहा कि बारडोली नगरपालिका ही एक ऐसी पालिका है जिसने विपक्ष को भी अलग से चेम्बर दी है।
उन्होंने पूर्व प्रमुखों को नाम के साथ याद कर उनकी कामकाज को भी सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत में पालिका प्रमुख डिम्पल पटेल ने उपस्थित लोगोंको अभिवादन व्यक्त किया। वहीं सूरत जिला भाजपा में महामंत्री महेश वसावा ने लोगों को संबोधित कर शहर में हो रहे विकास के कार्यों की जानकारी दी।
अब पाइए अपने शहर ( Surat News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज