script

पुराने रूट से ही निकलेगी विसर्जन यात्रा

locationसूरतPublished: Sep 18, 2021 07:03:24 pm

गणेश विसर्जन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ganapati visarjan root

पुराने रूट से ही निकलेगी विसर्जन यात्रा

बारडोली. गणेश विसर्जन के रूट के विवाद के बाद प्रशासन ने एक बार फिर से परंपरागत रूट पर विसर्जन यात्रा को स्वीकृति दी है। अंतिम घड़ी में नियम बदलने से चुस्त पुलिस बंदोबस्त की व्यवस्था की गई है। रविवार को विसर्जन यात्रा में डीवाईएसपी से लेकर टीआरबी समेत कुल 491 पुलिसकर्मी का काफिला तैनात रहेगा।
बारडोली में प्रशासन ने कृत्रिम तालाब बनाने की जगह तेन के कुदरती तालाब में गणपति विसर्जन का निर्णय लिया था। साथ ही विसर्जन यात्रा के परंपरागत रूट में भी बदलाव किया था। रूट में बदलाव किए जाने से गणेश भक्तो में नाराजगी के साथ रोष व्याप्त था। शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कलक्टर को ज्ञापन दिया था। इसके बाद शुक्रवार शाम को प्रशासन ने निर्णय बदल कर पुराना रूट यथावत रखने का ऐलान किया।
विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार छह सेक्टर में बंदोबस्त तैनात किया जाएगा। विसर्जन यात्रा पर एक डीएसपी, चार पीआइ, आठ पीएसआई, 92 पुलिसकर्मी, 39 महिला पुलिस, 212 होमगार्ड, 135 ग्राम रक्षक दल समेत 491 जवान नजर रखेंगे। इसके अलावा विसर्जन यात्रा पर नजर रखने के लिए पांच दूरबीन और नौ वॉकीटॉकी की व्यवस्था की गई है।
यह रहेगा रूट

बारडोली में विसर्जन यात्रा स्टेशन तीन रास्ता से शुरू होगी। यहां से स्वराज आश्रम, मुदित पैलेस, जलाराम सर्कल, मीनारा मस्जिद होकर सरदार चौक, लिमड़ा चौक होते हुए तलावड़ी सर्कल के पास सम्पन्न होगी। यहां से विसर्जन यात्रा वाहन के जरिए सुरति जकातनाका से कैनाल रोड होकर तेन के कुदरती तालाब तक पहुंचेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो