scriptMURDER ACCUSED : मुख्य आरोपी भगवान सिंह भी सूरत में छिपा था, पकड़ा गया | The main accused Bhagwan Singh was also hiding in Surat, caught | Patrika News

MURDER ACCUSED : मुख्य आरोपी भगवान सिंह भी सूरत में छिपा था, पकड़ा गया

locationसूरतPublished: Jan 19, 2020 09:54:01 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

 
वराछा में 1998 में हुई महिला की हत्या का मामला

PATRIKA

MURDER ACCUSED : मुख्य आरोपी भगवान सिंह भी सूरत में छिपा था, पकड़ा गया,MURDER ACCUSED : मुख्य आरोपी भगवान सिंह भी सूरत में छिपा था, पकड़ा गया

सूरत. वराछा क्षेत्र में 22 साल पहले हुई एक महिला की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने फरार मुख्य अभियुक्त भगवान सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह भी अपने साथी की तरह सूरत में ही रह रहा था।
READ MORE : MURDER ACCUSED : शहर में ही था, फिर भी पुलिस को गिरफ्तारी में लगे 22 साल !

पुलिस के मुताबिक उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के जवाहर गांव के मूल निवासी भगवान सिंह ने पूजा पंड्या की हत्या की थी। उसने पूजा से प्रेम विवाह किया था और अनबन होने पर १९९८ में उसकी हत्या कर दी थी। तीन मित्रों की मदद से उसने शव वराछा जगदीशनगर में कचरे के डब्बे में फेंक दिया था। इस मामले में पहले दो जनों को गिरफ्तार किया था, लेकिन भगवान और उसका एक साथी फरार थे। करीब २२ साल फरार रहने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात भगवान के साथी गिरीराज को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर अमरोली पार्थ सोसायटी से भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वह सूरत में ही रह रहा था, जबकि पुलिस उसे उत्तरप्रदेश में खोज रही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो