scriptईद पर सेवइयों का बाजार पड़ा सूना | The market of seviyon was lost on Eid | Patrika News

ईद पर सेवइयों का बाजार पड़ा सूना

locationसूरतPublished: May 24, 2020 10:34:44 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

ईद सोमवार को मनेगी, बाजार से रौनक गायब

ईद पर सेवइयों का बाजार पड़ा सूना

ईद पर सेवइयों का बाजार पड़ा सूना

वापी. लॉकडाउन के बीच सोमवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन हर बार की तरह बाजार से रौनक गायब है। हालत यह है कि ईद पर सेवईं का बाजार भी सूना पड़ा है। जबकि यह त्योहार सेवइयों के बिना मनाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इमरान नगर में हर साल की तरह सेवईं वाले कई दिन पहले से अपने ठेले लगाए खड़े हैं। ईद के एक दिन पूर्व रविवार को भी इन्हें ग्राहकों का इंतजार है।
इस बारे में सेवईं विक्रेता ने बताया कि हर साल इस समय तक कई टन सेवइयां बिक जाती थी। लेकिन इस बार 50 -100 किलो भी बिक जाए तो किसी तरह ईद खुशी से मना लेंगे। लोगों ने भी यह मान लिया है कि कोरोना के कारण एक दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देना संभव नहीं है जिससे सेवइयों की खरीद कम कर रहे हैं। दूसरी तरफ प्रशासन पहले से ही सतर्क है। पुलिस और प्रशासन द्वारा कई दिन पहले से ही मौलवियों और मुस्लिम समाज के अग्रणियों से लोगों को ईद की नमाज घरों मे ही पढऩे और त्योहार में सुरक्षित दूरी का पालन करने की अपील करवाई जा रही है।
ईद पर सेवइयों का बाजार पड़ा सूना
सोमवार को मनाई जाएगी ईद
वलसाड. जिले में सोमवार को ईद मनाई जाएगी। इसे देखते हुए पुलिस ने बंदोबस्त तैनात किया है। वहीं जिला प्रशासन ने भी लोगों से ईद की नमाज घरो में ही पढऩे की सूचना दी है। फोन से ही ईद की मुबारकबाद देने और लोगों से कम मिलने की सलाह भी दी गई है। प्रशासन ने कोरोना से बचने के लिए जरूरी सूचनाओं के पालन की ताकीद की है।
लॉकडाउन के बीच मनेगी ईद
सिलवासा. लॉकडाउन के बीच संपूर्ण दादरा नगर हवेली में ईद का पर्व सोमवार को मुस्लिम धर्मावलम्बी सौहार्द के माहौल में मनाएंगे। कोरोना संक्रमण के चलते घरों पर ही रोजेदार नमाज पढ़ेंगे और बाद में एक-दूसरे को ईद की बधाई देंगे।
इस बार रमजान माह में पूरे 30 दिन के रोजे रखे गए। रमजान माह में दिन के 24 घंटों में रोजेदारों ने लगभग पौने 16 घंटे का रोजा रखते हैं। इससे पहले शुक्रवार को घरों पर ही जुमातुलविदा की नमाज पढ़ी गई। सोमवार को ईद मनाने की तैयारियों में शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों की दुकानों पर चहल-पहल देखने को मिली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो