केरी मार्केट के सामने खुला गटर ले सकता है जान
खेरगाम. वलसाड केरी मार्केट के सामने खुला गटर दुर्घटना का सबब बन सकता है। साथ ही यहां पसरी गंदगी भी केरी मार्केट के बाहर नपा द्वारा लगाए गए बोर्ड पर लिखे स्वच्छ भारत-स्वच्छ वलसाड के नारे की खिल्ली उड़ा रही है। नगर पालिका द्वारा यहां पानी निकास के लिए बनाया गटर काफी समय से खुला है। इसमें गंदा पानी और कचरा भरा पड़ा रहता है। यहां हमेशा लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कई बार खुले गटर में लोग गिर भी चुके हैं। स्थानीय लोगों द्वारा नपा में शिकायत भी की, लेकिन इस तरफ नगरपालिका ने ध्यान नहीं दिया। खुले गटर की गंदगी से लोगों को बीमारी फैलने का डर सताने लगा है। लोगों का आरोप है कि इसके कारण विस्तार में मच्छरों और दुर्गन्ध की समस्या भी बढ़ गई है।

वलसाड की सडक़ों पर घूम रहे आवारा मवेशी
वलसाड नगरपालिका द्वारा कुछ दिन पहले सडक़ों पर भटकने वाले मवेशियों को पकडऩे का अभियान शुरू किया गया था। उसके बाद भी जगह-जगह सडक़ों पर पशु दिखाई दे रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बढ़ती शिकायतों पर नपा ने सिर्फ कुछ दिन पशु पकडऩे की औपचारिकता पूरी की है।