scriptशिक्षक ने किया कुछ ऐसा की पहुंच गया थाने | The teacher did something like that reached the police station | Patrika News

शिक्षक ने किया कुछ ऐसा की पहुंच गया थाने

locationसूरतPublished: Sep 02, 2018 07:39:14 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

शिक्षक ने की चार छात्राओं से छेड़छाड़, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी शिक्षक गिरफ्तार,  सभी छात्राएं कक्षा ६ से ८वीं तक की

surat photo

शिक्षक ने किया कुछ ऐसा की पहुंच गया थाने

भरुच.

नर्मदा जिले के गरुडेश्वर में गुरु-शिष्य को कलंकित करने वाली घटना सामने आई हैं। गरुडेश्वर के स्वामी दयानंद आश्रम स्कूल में कक्षा ६ से ८वीं तक की चार छात्राओं के साथ एक शिक्षक ने छेड़छाड़ की। जानकारी मिलने पर बाल सुरक्षा विभाग और १८१ अभयम की टीम स्कूल पहुंचकर पीडि़त छात्राओं से मिली। इसके बाद टीम की शिकायत पर गरुड़ेश्वर पुलिस ने शनिवार को आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक क ो चिकित्सकीय जांच के लिए रविवार को राजपीपला सिविल अस्पताल लाया। इस मामले की जांच नर्मदा जिले के एडीशनल एसपी अचल त्यागी कर रहे हैं।
गरु डेश्वर कस्बे में स्थित स्वामी दयानंद आश्रम स्कूल के शिक्षक हर्षद जयंती पटेल ने कक्षा छह से आठवीं में पढऩे वाली चार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। एक अज्ञात ने दूरभाष पर शनिवार को बाल सुरक्षा विभाग राजपीपला को घटना की जानकारी दी। इस पर हरकत में आए बाल सुरक्षा विभाग की टीम और 181 अभयम टीम स्कूल पहुंचकर पीडि़त छात्राओं का बयान लिया। इसके बाद शिक्षक हर्षद जयंती पटेल की ओर से छात्राओं से छेड़छड़ा करने की बात सामने आई। सरकारी अनुदान पाने वाले इस आश्रम स्कूल में वर्तमान में 158 विद्यार्थी पढ़ते हैं, जिसमें 100 छात्र व 58 छात्राएं शामिल हैं। स्कूल कक्षा पहली से आठवीं तक चलाया जाता है। बालकों का आवास भी स्कूल में ही बनाया गया है। एक ही परिसर में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक रहते हैं। आश्रम स्कूल में भरुच जिले के जंबूसर निवासी शिक्षक हर्षद जयंती पटेल (38) अपने परिवार सहित रहता है। हर्षद पटेल आए दिन स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता था, लेकिन भय के कारण छात्राएं इसका विरोध नहीं करती थी। एक अनजान व्यक्ति की शिकायत के बाद शिक्षक के कारनामें का भांडा फूट गया।
पुलिस ने छात्राओं का बयान लेकर आरोपी शिक्षक हर्षद पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
जिला बाल सुरक्षा विभाग के अधिकारी चेतन परमार ने कहा कि शिकायत मिलते ही 181 अभयम टीम क ो साथ तत्काल कार्रवाई कर आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाले किया गया। घटना की प्राथमिकी गरुडेश्वर थाने में दर्ज कराई गई। केवडिय़ा के एडीशनल एसपी अचल त्यागी ने कहा कि गरुडेश्वर आश्रम स्कूल के शिक्षक द्वारा चार-पांच स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की गई थी, जिस कारण पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी पीडि़त छात्राओं का बयान ले लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो