scriptप्रेम प्रकरण की रंजिश में हुई थी युवक की हत्या | The young man was murdered in the rivalry of a love affair | Patrika News
सूरत

प्रेम प्रकरण की रंजिश में हुई थी युवक की हत्या

-तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

सूरतJul 11, 2021 / 11:51 am

Dinesh M Trivedi

प्रेम प्रकरण की रंजिश में हुई थी युवक की हत्या

प्रेम प्रकरण की रंजिश में हुई थी युवक की हत्या

सूरत. लिम्बायत थानाक्षेत्र के गोडादरा में गुरुवार देर रात हुई युवक की हत्या के मामले में एसओजी पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया हैं जबकि मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रकरण की रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
ङ्क्षडडोली उमियानगर सोसायटी निवासी समाधान पाटिल उर्फ दादा, गोडादरा कृष्णानगर निवासी विशाल बावीस्कर व अश्वीन साली ने फरार मुख्य आरोपी रंगीलानगर निवासी जीतेन्द्र पाटिल के साथ मिल कर कृष्णानगर निवासी राजेन्द्र गीरासे की हत्या की थी। दरअसल जीतेन्द्र का एक युवती के साथ प्रेम प्रकरण चल रहा था।
उसी युवती के साथ राजेन्द्र के चचेरे भाई तुषार उर्फ सेंडिया के भी प्रेम संबंध थे। जीतेन्द्र जब उस युवती से मिलने के लिए उसके घर गया। उस दौरान सेंडिया ने उसकी मोटरसाइकिल का टायर पंचर कर दिया। इस बात को लेकर जीतेन्द्र उससे रंजिश रखे हुए था। गुरुवार रात जब तुषार गली के नुक्कड़ पर बैठा था, उन्होंने उसे घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया।
राजेन्द्र उर्फ कमलेश ने दखल दिया तो उन्होंने तुषार को छोड़ कर राजेन्द्र को पीटना शुरू कर दिया। राजेन्द्र के भाइयों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उन पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। राजेन्द्र वहीं ढेर हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संंंबंध में लिम्बायत पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
——————
वर्ली मटका के अड्डे से दो गिरफ्तार

सूरत. सचिन जीआईडीसी पुलिस ने उन भिंडी बाजार स्थित मेहबूबनगर में वर्ली मटका के अड्डे पर छापा मार कर दो जनों को गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से पन्द्रह हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक मेहबूबनगर निवासी ममोहम्मद उमर शेख व लाजपोर किस्मत नगर निवासी अयुब पठान मिल कर जुए का अड्डा चलाते थे। वे लोगों से वर्ली मटका पर दाव लगाने की सुविधा मुहैया करवाते थे। उनके बारे में सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई।
————–
बाइकर्स ने रिक्शा चालक का मोबाइल छीना

सूरत. चौकबाजार क्षेत्र की पारस पुलिस चौकी के फुटपाथ पर बैठे रिक्शा चालक से बाइकर्स उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। चोरी गए मोबाइल की कीमत 15 हजार रुपए बताई गई हैं। घटना के साथ संबंध में पीडि़त कतारगाम ईदगाह वाड निवासी दिलीप मकवाणा ने चौकबाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं।
——-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो