SURAT ROBBERY NEWS : रामेश्वर ग्रीन में डकैतों के अंदाज में हुई चोरी की वारदात का भेद उजागर
सूरतPublished: Jan 08, 2023 05:04:42 pm
- पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के पांच जनों को पकड़ा
- चोरी की अन्य पांच घटनाओं का भी राज खुला


SURAT ROBBERY NEWS : रामेश्वर ग्रीन में डकैतों के अंदाज में हुई चोरी की वारदात का भेद उजागर
सूरत. करीब दस दिन पूर्व बमरोली रोड स्थित रामेश्वर ग्रीन अपार्टमेंट में डकैतों के अंदाज में हुई चोरी समेत आधा दर्जन वारदातों का भेद उजागर कर पांडेसरा पुलिस ने अंतराज्यीय गिरोह के पांच जनों को गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से 2.95 लाख रुपए का सामान भी जब्त किया है।