scriptशोर खूब था, आया नहीं | There was a lot of noise, but not came | Patrika News

शोर खूब था, आया नहीं

locationसूरतPublished: Jun 03, 2020 10:41:27 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

निसर्ग चक्रवात का प्रभाव नहीं होने से मिली राहतसजग रहा प्रशासन, बंद रही कंपनियां
Relief due to not having effect of nisarg cycloneAdministration is alert, companies are closed

शोर खूब था, आया नहीं

शोर खूब था, आया नहीं

वापी. निसर्ग चक्रवात के बुधवार को जिले की समुद्र तट से टकराने की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक चेतावनी का असर सामान्य जनजीवन पर भी देखा गया। ज्यादातर लोग दिन में घरों से बाहर नहीं निकले। शहरी और ग्रामीण विस्तारों में रिक्शा में तूफान आने की चेतावनी देकर लोगों को बेवजह बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई थी।
मंगलवार देर शाम को ऐतिहातन सभी कंपनियां बंद रखने का आदेश भी जारी किया गया था। इसके कारण बुधवार को वापी में ज्यादातर कंपनियों में छुट्टी रही। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और हवाएं चलने के साथ बरसात होती रही। इससे दोपहर बाद या शाम को तूफान का असर दिखने की आशंका से लोग सशंकित रहे। जिले में इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। तूफान के असर से हुई हल्की बरसात ने जगह-जगह कीचड़ की समस्या जरूर उत्पन्न कर दी। वातावरण पूरी तरह शीतल हो गया है और भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
https://www.patrika.com/ahmedabad-news/nisarg-cyclone-gujarat-6160045/

https://www.patrika.com/surat-news/two-number-signal-installed-at-dowry-port-6160938/

https://twitter.com/hashtag/CycloneNisargaUpdate?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Nisargcyclone?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
Mumbai Nisarg Toofan : मुंबई-पालघर से टला निसर्ग का खतरा, लोगों ने ली राहत की सांस

पूरे दिन चली तेज हवाएं, होती रही रिमझिम
वलसाड. निसर्ग चक्रवात का असर बुधवार को जिले में पूरे दिन देखने को मिला और हल्की बरसात के साथ दिन भर तेज हवाएं चलती रही। चक्रवात की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा और समुद्र तटीय क्षेत्र मे एडीआरएफ के साथ पुलिस भी तैनात रही। 35 गांव के लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित भी करवाया गया था।
चक्रवात के असर से मौसम का मिजाज भी बिगड़ा रहा। हवाओं के साथ रिमझिम बरसात का दौर दिनभर चलता रहा। कई जगहों पर तेज बरसात भी हुई। कई जगहों पर सड़कों पर कीचड़ फैलने से बाइक और मोपेड के फिसलने की घटनाएं भी हुई। तिथल में समुद्र किनारे हवाओं के कारण लारी वालों के तंबू भी उड़ गए। चक्रवात का भय लोगों में भी दिखा। प्रशासन की सूचना मानकर बुधवार को लोगों ने भी घरों में रहना मुनासिब माना। हालांकि देर शाम तक वलसाड में चक्रवात को कोई खास असर नहीं दिखा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो