scriptगणपति विसर्जन के दौरान बंद ये दस मार्ग बंद रहेगें, पुलिस आयुक्त ने जारी की अधिसूचना | These ten roads closed during Ganpati immersion will remain closed | Patrika News

गणपति विसर्जन के दौरान बंद ये दस मार्ग बंद रहेगें, पुलिस आयुक्त ने जारी की अधिसूचना

locationसूरतPublished: Sep 18, 2021 10:57:30 am

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

#पीयूष गोयल अग्रसेन भवन का में वैक्सीनेशन का जायजा लिया- महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में शामिल हुए

गणपति विसर्जन के दौरान बंद ये दस मार्ग बंद रहेगें, पुलिस आयुक्त ने जारी की अधिसूचना

गणपति विसर्जन के दौरान बंद ये दस मार्ग बंद रहेगें, पुलिस आयुक्त ने जारी की अधिसूचना

सूरत. शहर के विभिन्न इलाकों में रविवार को अनंत चर्तुदर्शी के दिन गणपति विसर्जन प्रक्रिया के दौरान दस मुख्य मार्ग आम वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगें। इन मार्गो के लिए पुलिस द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी अधिसूचना में बताया गया हैं कि दिल्ली गेट से भागल होते चौकबाजार कर राज मार्ग, चौकबाजार से मक्काई पुल तक मार्ग,चौकबाजार से होपपुल होते हुए शीतल टॉकिज तक का मार्ग, कांसकीवाड से भागल चौराहे तक का रास्ता, भागल से नवसारी बाजार तक का मार्ग दोनों तरफ से बंद रहेंगे।
इन मार्गो से सिर्फ विसर्जन यात्राएं निकलेगी। आम वाहन चालक अन्य वैकल्पिक मार्गो का उपयोग कर गंतव्य तक पहुंच सकते है। इसी तरह से सचिन सुड़ा सेक्टर में स्टेट हाइवे का पास निर्मित कृत्रिम ओवारे के दोनों तरफ दो सौ दो सौ मीटर का मार्ग, लटुरिया चौक से सरथाणा जकातनाका तक का मार्ग, कंथारिया हनुमान से कोजवे तक का रास्ता, भरी माता मंदिर से कोजवे का मार्ग, चंदन गैस गोदाम से कोजवे का रास्ता व गजेरा रत्नमाला सर्कल से लंकाविजय हनुमान मंदिर ओवारे तक का रास्ता भी सिर्फ विसर्जना यात्राओं के लिए आरक्षित रहेगा। यह व्यवस्था रविवार सुबह सात बजे से विसर्जन प्रक्रिया पूर्ण होने तक लागू रहेगी।
————–
पीयूष गोयल अग्रसेन भवन का में वैक्सीनेशन का जायजा लिया
– महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में शामिल हुए

सूरत. सिटीलाइट स्थित अग्रसेन भवन में जारी महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव सूरत दौरे पर आए केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रीपीयूष गोयल शामिल हुए। उनके साथ मंत्री दर्शना जरदोष भी मौजूद रही। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर, ट्रस्ट द्वारा आयोजित मेगा वैक्सीनेशन कैम्प का निरीक्षक किया। तदुपरान्त ट्रस्ट सभा-कक्ष पर, ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा पूर्व अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्य तथा समाज के अन्य अग्रणीयों की विशिष्ट उपस्थिति मेें शाल ओढाकर, मोमेंटों एवं पुष्प-गुच्छ के साथ स्वागत व सम्मानित किया गया।
अपने संक्षिप्त सम्बोधन में ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा प्रवृत्तियों, खासकर कोरोना महामारी दौरान किए गए जनसेवा कार्यों की सराहना की तथा ट्रस्ट सेवा कार्यों की परम्परा को जारी रखने की कामना की। ट्रस्ट अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, सचिव विनय अग्रवाल,उपाध्यक्ष संजय सरावगी ने आभार व्यक्त किया।
———
चित्रकला समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

सूरत. घोड़दौड़ रोड स्थित अग्रवाल समाज ट्रस्ट भवन में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव के तहत शुक्रवार को चित्रकला, चौकी सजावट व रिश्तों में नौंक झोंक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें सभी प्रतियोगियों ने उत्साह से भाग लिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में सुबह सात बजे से वैक्सीनेशन कार्यक्रम हुआ। जिसमें कई लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।
————–
ठाकुरजी का नौका विहार
सूरत. वेड रोड स्थित स्वामीनारायण गुरुकुल में शुक्रवार को जलझीलणी एकादशी मनाई गई। इस मौके पर स्वामी धर्मवल्लभदास ने ठाकुरजी का अभिषेक किया। उसके बाद स्वीमिंग पुल में ठाकुरजी का नौका विहार हुआ। गुरुकुल में आए हरिभक्तों ने दर्शनों का लाभ लिया।
————
सुंदरकांड पाठ, भजन, कीर्तन, कथा
– जय श्रीनाथजी सुंदरकांड मंडल की ओर से संगीतमय सुंदरकाड पाठ बी/804, नेचरवैली सोसायटी, कुंभारिया गांव में शनिवार सांय सवा सात बजे से होगा
– श्री रामायण प्रचार मंडल उधना की ओर से सुंदरकांड पाठ शनिवार शाम सवा सात बजे से 402,सहेली पार्क, गणेशनगर, परवत पाटिया में होगा।
——
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो