scriptइनका दावा, संजीवनी साबित होगा जल संचय अभियान | They claim, lifesaving will be water harvesting campaign | Patrika News

इनका दावा, संजीवनी साबित होगा जल संचय अभियान

locationसूरतPublished: May 06, 2018 10:44:41 pm

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ मासा तालाब का किया निरीक्षण

water

नवसारी. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कुमार कानाणी तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने रविवार को सुजलाम सुफलाम जल संचय अभियान के तहत गणदेवी के मासा तालाब को गहरा करने के काम का निरीक्षण किया। इस दौरान जीतू वाघाणी ने कहा कि यह अभियान भविष्य की पीढ़ी के लिए संजीवनी साबित होगा। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से पूरे राज्य में यह अभियान जोर-शोर से चल रहा है। जिले में भी तालाब, चेकडेम गहरा करने, नहर की सफाई समेत 334 कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में प्रशासन, सरकार, स्वैच्छिक संस्थाएं व लोग भी जुड़े हैं।

इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि रचनात्मक काम करने में विफल साबित हुई पार्टी अब टीका टिप्पणी कर कबाब में हड्डी बनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक काम में विरोध पक्ष को भी सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री के आगमन के चलते भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहले ही मासा तालाब पहुंच गए थे। मासा समेत आसपास गांव की महिलाओं को भी तालाब के किनारे बुलाया गया था। करीब एक घंटे की देरी से दोनों नेताओं के पहुंचने के कारण तेज धूप से बचने के लिए महिलाएं पेड़ों की छांव में उनका इंतजार करती रही। जल संचय अभियान का निरीक्षण करने आए दोनों नेताओं को कलक्टर डॉ. एमडी मोडिया ने कार्य की पूरी जानकारी दी। मौके पर विधायक पीयूष देसाई, जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश पटेल, गणदेवी विधायक नरेश पटेल समेत भाजपा के जिला व तालुका पंचायत सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रशासक ने विकास प्रोजेक्ट और प्री-मानसून कार्यों का लिया जायजा
दमण. संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को दमण का दौरा कर विकास कार्यों एवं प्री-मानसून कार्यों का निरीक्षण किया। जंपोर बीच से प्रशासक का दौरा शुरू हुआ था। इस दौरे में प्रशासक पटेल ने जंपोर में चल रहे प्रोजेक्ट, दमणवाड़ा में समुद्र के नजदीक चल रहे विकास कार्य, फोर्ट के आस-पास के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ-साथ डीएमसी के सामने गार्डन का सौंदर्यीकरण करने का भी निर्देश दिया। प्रशासक ने मानसून के समय सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाले मशाल चौक से एयरपोर्ट तक की सड़क का जायजा लिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, डीएमसी द्वारा की जा रही तैयारियों को भी जांचा। पटेल ने अधिकारियों एवं इंजीनियरों को जरूरी दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन दिया। दौरे में प्रशासक पटेल के साथ वित्त सचिव डॉ. एस.बी. दीपक कुमार, जिला समाहर्ता संदीप कुमार, डिप्टी कलक्टर चार्मी पारेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.एस. जानी, मामलतदार सागर ठक्कर, बीडीओ धर्मेश दमणिया, चीफ इंजीनियर वारली, पीडब्ल्यूडी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पंकज पटेल, जिला पंचायत के इंजीनियर गोपाल जादव आदि अधिकारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो