scriptपांडेसरा में भी तेरह वर्षीय किशोरी से हुआ बलात्कार | Thirteen-year-old rape rape in Pandesara | Patrika News

पांडेसरा में भी तेरह वर्षीय किशोरी से हुआ बलात्कार

locationसूरतPublished: Mar 17, 2019 09:09:22 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– दो में से एक आरोपी गिरफ्तार, दो महीने बाद सामने आई जघन्य वारदात

file

पांडेसरा में भी तेरह वर्षीय किशोरी से हुआ बलात्कार

सूरत. शहर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीडऩ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पांडेसरा इलाके में भी तेरह वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार का मामला सामने आया है। दो माह पूर्व हुई इस घटना को लेकर पांडेसरा पुलिस ने शुक्रवार रात मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक भेस्तान बालकृष्ण रो हाउस निवासी सत्यम पाल एवं बंशीलाल उर्फ बउबा पाल ने मिलकर १२ जनवरी को तेरह वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार किया। पीडि़त किशोरी अपनी माता के साथ आरोपितों के मकान में किराए पर रहती थी। दोपहर के समय जब किशोरी की माता काम पर गई हुई थी। उस दौरान उसे अकेला पाकर उन्होंने दरवाजा खटखटाया।
जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो वह छत से अंदर दाखिल हुए। बंशीलाल ने सीढिय़ों में उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद सत्यम ने उसे कमरे में ले जाकर बलात्कार किया। शाम को पीडि़ता की माता के घर लौटने पर उसने इस बारे में बताया और दोनों ने इस बारे में बात की तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। धमकी के डर से उन्होंने पुलिस से संपर्क नहीं किया। बाद में हिम्मत बढऩे पर उन्होंने शुक्रवार को पांडेसरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी बंशीलाल पाल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है।

मामला संदिग्ध


पुलिस ने बताया कि पीडि़त बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। वहीं, पकड़े गए आरोपी का कहना है कि शिकायत अन्य मामले की रंजिश के तहत दर्ज करवाई गई है। बहरहाल मामले की जांच जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो