scriptइस बार सुरक्षा व्यवस्था गोपनीय | This time the security system is confidential | Patrika News

इस बार सुरक्षा व्यवस्था गोपनीय

locationसूरतPublished: Apr 22, 2019 09:03:38 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

-पहले सार्वजनिक की जाती थी जानकारी

file

इस बार सुरक्षा व्यवस्था गोपनीय

सूरत. इस बार का लोकसभा चुनाव पिछले चुनावों से कुछ भिन्न है। इस बार मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाए। पहले ऐसा नहीं होता था। पहले मतदान से एक-दो दिन पहले ही पुलिस विभाग या कलक्टर द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में मतदान के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी जाती थी। इस बार न तो पुलिस विभाग और न ही कलेक्टर ने इस तरह की प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। मीडिया को सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी नहीं दी गई। हालांकि मंगलवार को सूरत शहर की तीन लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल, रिजर्व पुलिस बल, सेना और अर्धसैनिक बल की टुकडिय़ां शहर में आ चुकी हैं। उन्हें विभिन्न इलाकों में तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा बल ने संबंधित क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी भी ली। चुनाव आयोग द्वारा सुरक्षा बल को विभिन्न मतदान केन्द्रों और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात कर दिया गया है।

नहीं दी जा सकती जानकारी
मतदान के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल की कंपनियों को तैनात कर दिया गया है। उनकी तादाद गुप्त रखी गई है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं जा सकती।
पी.आर. चौधरी, पीआरओ, सूरत शहर पुलिस
चुनाव आयोग के निर्देश
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गोपनीयता बरतने के संबंध में चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए हैं, इसलिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती।
धवल पटेल, कलक्टर, सूरत
पहले तो बताते थे
पहले मतदान के दौरान सुरक्षा बल की तादाद और उनकी तैनाती के बारे में प्रेस वार्ता के जरिए जानकारी दी जाती थी। इस बार ऐसा क्यों नहीं किया गया, इस बारे में चुनाव आयोग ही बता सकता है।
नरेश वरिया, राजनीतिक विश्लेषक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो