script३० लाख वसूलने के लिए बिल्डर को दी धमकी | Threat to builder to recover 30 lakh | Patrika News

३० लाख वसूलने के लिए बिल्डर को दी धमकी

locationसूरतPublished: Mar 17, 2019 09:56:17 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर पांच में से तीन आरोपियों को पकड़ा

file

३० लाख वसूलने के लिए बिल्डर को दी धमकी

सूरत. नाना वराछा इलाके में एक बिल्डर से जबरन ३० लाख रुपए वसूलने के लिए उसी के यहां काम करने वाले एक ठेकेदार समेत पांच जनों द्वारा दो प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बना कर जान से मारने की धमकी देने का माला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक वराछा रीवर व्यू हाइट्स निवासी केतन देसाई, गगजी देसाई, सरथाणा मेरी गोल्ड सोसायटी निवासी हीरालाल देसाई, चिराग देसाई व एक अन्य ने मिलकर उत्राण मारवेला लग्जरिया निवासी बिल्डर अंकुर बाबरीया के साथ धोखाधड़ी की। अंकुर ने नाना वराछा में श्रद्धा रो हाउस के नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया था और फरवरी २०११ में ठकेदार केतन देसाई के साथ करार कर प्लॉट नम्बर ११५-१६ में निर्माण कार्य करवाया था। करार के मुताबिक कुल ११ लाख ५० हजार उसने किश्तों में चुका दिए थे। इसके बावजूद केतन व उसके साथियों ने मिलकर उक्त संपति का फर्जी बिक्री करार तैयार किया। फिर उक्त संपति पर कब्जा करने के इरादेसे हथियारों से लैस होकर पहुंचे। उन्होंने डरा धमका कर संपति पर से अपना दावा छोडऩे के एवज में ३० लाख रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर उन्होंने अंकुर व उनके साथी विपुल कानाणी व अन्य लोगो को भी जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में क्राइम ब्रांच में लिखित शिकायत दी। जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर शुक्रवार रात गगजी, चिराग व हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम तीनों को पुलिस ने अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो