script

श्रेष्ठ कार्य के लिए दमण आंगनबाड़ी को तीन पुरस्कार

locationसूरतPublished: Aug 23, 2019 06:24:33 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

दमण को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, एक करोड़ का अतिरिक्त कोष भीकेन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय से पुरस्कृत

श्रेष्ठ कार्य के लिए दमण आंगनबाड़ी को तीन पुरस्कार

श्रेष्ठ कार्य के लिए दमण आंगनबाड़ी को तीन पुरस्कार

दमण. पोषण अभियान के अंतर्गत दमण आंगनबाड़ी को तीन पुरस्कार मिले हैं। श्रेष्ठ कार्य के लिए दमण को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है और एक करोड का अतिरिक्त कोष भी मिला है। इसके साथ बाल विकास परियोजना से हेमाक्षी जोशी और दुनेठा आंगनबाड़ी से 5 कर्मचारियों को पुरस्कार मिला है।
श्रेष्ठ कार्य के लिए दमण आंगनबाड़ी को तीन पुरस्कार
 

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों सचिव राकेश मिन्हास ने प्राप्त किया
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यमंत्री डेबाश्री, सचिव रणवीर पनवर और संयुक्त सचिव एसएस यादव के हाथों यह पुरस्कार सौंपा गया। दमण दीव एवं दानह के प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना ने अपने कार्य में सुधार किया है। आंगनबाड़ी का नवीनीकरण करके नंदघर बनाए हैं, जिसके कारण बालकों की संख्या बढ़ी है। इसके साथ गर्भवती महिला और स्तनपान करने वाली महिलाओं को मोबाइल से पंजीकरण करके स्वाभिमान योजना में शामिल करना, बच्चों की लंबाई एवं ग्रोथ मॉनिटरिंग, कुषोपण को दूर करना और ईसीसी और आइएलए का प्रशिक्षण समय-समय पर देने आदि श्रेष्ठ कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। इसे केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों दमण समाज कल्याण के सचिव राकेश मिन्हास ने प्राप्त किया है। उनको पुरस्कार के साथ 1 करोड़ का अतिरिक्त कोष भी दिया गया है।
श्रेष्ठ कार्य के लिए दमण आंगनबाड़ी को तीन पुरस्कार
 

हेमाक्षी जोशी को ब्लॉक लीडरशिप पुरस्कार

बाल विकास परियोजना से हेमाक्षी जोशी को ब्लॉक लीडरशिप पुरस्कार में मैडल और प्रमाण पत्र मिला है। इसके साथ दुनेठा आंगनबाड़ी से फील्ड फंक्शन के अंतर्गत महिला निरीक्षक कोकिलबेन माह्यावंशी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला राठौड़, आशा वर्कर मयूरी पटेल, एएनएम शोभना जादव और हेल्पर संगीता हलपति को 2 लाख, 50 हजार का संयुक्त पुरस्कार मिला है। इसके साथ प्रमाणपत्र भी दिया है। दुनेठा आंगनबाड़ी के पांचों कर्मचारियों ने आपसी समझ और समन्यव से कार्य किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो