scriptसूरत में कोरोना से तीन मौत, नए 3711 पॉजिटिव, 2315 हुए स्वस्थ | Three deaths due to corona in Surat, 3711 new positive, 2315 healthy | Patrika News

सूरत में कोरोना से तीन मौत, नए 3711 पॉजिटिव, 2315 हुए स्वस्थ

locationसूरतPublished: Jan 20, 2022 09:57:19 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– सूरत में पॉजिटिव संख्या 1,85,884, 2141 की मौत

सूरत में कोरोना से तीन मौत, नए 3711 पॉजिटिव, 2315 हुए स्वस्थ

सूरत में कोरोना से तीन मौत, नए 3711 पॉजिटिव, 2315 हुए स्वस्थ

सूरत.

शहर में दो और ग्रामीण क्षेत्र में एक समेत कुल तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। वहीं, सूरत में गुरुवार को नए 3711 पॉजिटिव मिले हैं। इसमें शहर के 2981 मरीज और ग्रामीण क्षेत्र में 730 मरीज शामिल हैं। शहर के स्कूल और कॉलेजों के 29 विद्यार्थी पॉजिटिव मिले हैं। इस बीच सूरत के 2315 कोरोना मरीजों को छुट्टी दी गई है। सूरत में पॉजिटिव संख्या 1,85,884 हैं। इसमें से 2141 की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अठवागेट निवासी 87 वर्षीय वृद्धा को सिविल और आभवा गांव निवासी 74 वर्षीय वृद्ध को 19 जनवरी को यूनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें डायबिटिज और ब्लडप्रेशर था। इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को दोनों संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1643 हो गई हैं। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 138 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं। जिसमें 43 संक्रमित की हालत गंभीर हैं। शहर में एक्टिव कोरोना केसों की संख्या 22,862 हो गई है। इसमें अब 434 संक्रमित अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। शहर में गुरुवार को 2981 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मनपा के अठवा जोन में 492, रांदेर जोन में 1105, कतारगाम जोन में 248, उधना जोन में 187, सेंट्रल जोन में 154, वराछा-ए जोन में 237, वराछा-बी जोन में 383, लिंबायत जोन में 175 पॉजिटिव मिले हैं।
यहां सबसे अधिक संक्रमित

वराछा-बी जोन में वराछा रोड तीर्थ हेरिटेज सोसायटी में एक ही घर में 7 और स्वस्तिक टावर में 7 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सेंट्रल जोन नानपुरा क्षेत्र में सत्यम अपार्टमेंट में एक ही घर में 8 जने संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अठवा वेसू पंचम टावर में एक घर में 5 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इन सभी सोसायटी को कलस्टर घोषित कर आम लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो