scriptवलसाड में मूसलाधार बरसात | Torrential rain in Valsad | Patrika News

वलसाड में मूसलाधार बरसात

locationसूरतPublished: Jul 29, 2020 12:29:54 am

Submitted by:

Sunil Mishra

अंडरब्रिज समेत कई जगहों पर पानी भरने से हुई परेशानी
Trouble over watering in many places including underbridge

वलसाड में मूसलाधार बरसात

rain

वलसाड. वलसाड में मंगलवार को सुबह से दोपहर तक मूसलाधार बरसात हुई। इसके कारण पूरे शहर में पानी पानी हो गया था। अंडरब्रिज समेत कई जगहों पर पानी ही पानी जमा होने से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। बरसात न होने से गर्मी से परेशानी के साथ ही किसानों में चिंता का माहौल था। पानी के लिए रोज उनकी नजरें आसमान की ओर लगी रहती थी। मंगलवार सुबह छह बजे से ही बरसात शुरू हो गई थी। करीब पांच घंटे तक हुई बरसात के कारण मोगरावाड़ी और कैलाश रोड अंडरब्रिज में पानी भरने से रास्ता बंद हो गया था। कैलाश रोड और तिथल रोड पर भी पानी भर गया था। इससे लोगों को हाइवे से लंबा चक्कर लगाने की नौबत आ गई थी।
https://www.patrika.com/surat-news/torrential-rain-in-vapi-valsad-silvassa-4807003/

https://twitter.com/Chancha33986569/status/1287958402333700097?ref_src=twsrc%5Etfw
वलसाड में मूसलाधार बरसात
बरसात ने नपा के प्री-मानसून काम की पोल भी खोल दी

बरसात ने नपा के प्री-मानसून काम की पोल भी खोल दी। बरसात से पहले नपा ने मोगरावाड़ी अंडरब्रिज की गटर साफ करने का दावा किया गया था, लेकिन कुछ घंटे की बरसात में ही पानी भर गया था। छीपवाड़ और तरीयावाड़ में भी गटर ओवरफ्लो होने से समस्या पैदा हुई। इस सीजन की पहली अच्छी बरसात होने से किसानों में खुशी देखी गई। जिला फ्लड कंट्रोल केन्द्र के अनुसार वलसाड में 138 मिमी, पारडी 107 मिमी, वापी 59 मिमी, उमरगाम 2 मिमी, धरमपुर 10 मिमी, कपराड़ा 10 मिमी बरसात दर्ज की गई है।
वलसाड में मूसलाधार बरसात
बनने के कुछ दिन बाद ही टूटने लगा छीपवाड अंडरब्रिज मार्ग
वलसाड. छीपवाड़ रेलवे अंडरब्रिज मार्ग बनने के कुछ दिन में ही टूटने लगा है। इससे इसके निर्माण में मार्ग व मकान विभाग की लापरवाही सामने आने लगी है।
छीपवाड़ अंडरब्रिज करीब छह माह में बनकर तैयार हुआ। इसके साथ ही मार्ग व मकान विभाग ने अंडरब्रिज को जोडऩे वाले मार्ग को बनाया था। कुछ दिन पहले ही आवागमन के लिए इसे खोला गया था। इस मार्ग से वलसाड से पारडी, गुंदलाव, सांढपोर, पारडी,धमडाची समेत कई गांव के लिए लोग आवागमन करते हैं। इसे शुरू होने के चंद दिनों में ही मार्ग टूटने लगा है। नपा विरोध पक्ष के पार्षदों ने मार्ग व मकान विभाग पर इस मार्ग के निर्माण में लापरवाही का आरोप विभाग में शिकायत भी की। स्थानीय लोगों ने भी इसकी शिकायत की है। मार्ग व मकान विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए ठेकेदार को दोष देना शुरू कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो