सरदार सरोवर बांध पर पर्यटक का खोया पर्स लौटाया
सूरतPublished: Nov 20, 2023 09:40:23 pm
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी दुनियाभर के पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। इसमें एकता नगर में सेवा करने वाले ईमानदार कर्मचारियों की भी हिस्सेदारी है। पुलिस और बैंक मैनेजर के प्रयास से महिला के चेहरे पर मुस्कान लौटी है।


सरदार सरोवर बांध पर पर्यटक का खोया पर्स लौटाया
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी दुनियाभर के पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। इसमें एकता नगर में सेवा करने वाले ईमानदार कर्मचारियों की भी हिस्सेदारी है। पर्यटक अक्सर पर्यटन स्थलों पर अपना कीमती सामान भूल जाते हैं। अंकलेश्वर से अपने परिवार के साथ दिवाली की छुट्टियों में आईं स्मृतिबेन शाह को पुलिस और बैंक मैनेजर की मेहनत से खोया हुआ पर्स मिला तो वह भावुक हो गईं। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के पास पर्यटक स्मृतिबेन अपने परिवार के साथ बांध के दृश्य का आनंद ले रही थीं। फिर जल्दी से अन्य स्थल के लिए निकलते समय पर्स वहीं छोड़ गईं।