scriptपर्यटकों को कराया दमण किले का भ्रमण | Tourists made the tour of the daman fort | Patrika News

पर्यटकों को कराया दमण किले का भ्रमण

locationसूरतPublished: Aug 11, 2019 07:15:25 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

हेरिटेज वॉक के तहत ऐतिहासिक जानकारी से अवगत करा रहे गाइड

patrika

पर्यटकों को कराया दमण किले का भ्रमण

दमण. दमण पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के लिए हेरिटेज वॉक शुरू किया है। इसके तहत शनिवार-रविवार को पर्यटकों को मोटी दमण किले विस्तार का भ्रमण करवाकर उनकी जानकारी दी जाती है। पर्यटक विभाग ने बताया कि इस अभियान को प्राथमिक तौर पर शुरू किया है। इसकी सफलता के बाद आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए पर्यटक विभाग ने अपने सोशल मीडिया पर हेरिटेज वॉक पेज बनाया है। जिन पर्यटकों को दमण किले के इतिहास एवं अन्य जानकारी से अवगत होना है, वे इस पेज पर अपना पंजीकरण कर रहे हैं। रविवार को अनेक पर्यटक सुबह 9 बजे मोटी दमण किले के निकट एकत्र हुए। पर्यटक विभाग के गाइड ने पहले बोम जीसस चर्च दिखाया और इतिहास के बारे में पर्यटकों को बताया। इसके बाद पुर्तगीज कवि का घर, किले की दीवारें, पुराना लाइट हाउस, मोनेस्ट्रिज गार्डन आदि दिखाया गया। पर्यटन विभाग ने बताया कि पर्यटक स्वयं रुचि लेकर आ रहे हैं। वह पहले से दमण का इतिहास भी पढक़र आते हंै और यहां अधिक जानकारी लेते हैं। विभाग ने बताया कि होटल एसोसिएशन के सहयोग से इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि पर्यटकों को मोटी दमण किला के साथ ही अन्य ऐतिहासिक वस्तुओं से भी अवगत कराया जा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो