scriptप्रत्याशियों की रैली से ट्रैफिक जाम | Traffic jam from candidates rally | Patrika News

प्रत्याशियों की रैली से ट्रैफिक जाम

locationसूरतPublished: Nov 21, 2017 05:02:00 am

सोमवार को भाजपा प्रत्याशियों की रैलियों से शहर में कई जगह ट्रैफिक जाम हो गया और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूरत-पश्चिम से भाजपा प

Traffic jam from candidates rally

Traffic jam from candidates rally

सूरत।सोमवार को भाजपा प्रत्याशियों की रैलियों से शहर में कई जगह ट्रैफिक जाम हो गया और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूरत-पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी पूर्णेश मोदी ने समर्थकों के साथ अडाजण क्षेत्र से रैली निकाली। बाजे-गाजे के साथ सैंकड़ों समर्थक रास्ते पर उतरे तो सरदार ब्रिज, मक्कई पुल पर जाम लग गया।

दोनों ब्रिज पर एक घंटे से अधिक समय तक वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर वराछा से भाजपा प्रत्याशी कुमार कानानी भी समर्थकों के साथ नामांकन के लिए जिला सेवा सदन पहुंचे।बड़ी संख्या में समर्थक होने से और पीक आवर्स में रैली निकालने के कारण रिंगरोड और अठवा लाइंस क्षेत्र में जाम लग गया।

तुषार चौधरी को टिकट मिलने से कार्यकर्ता नाराज

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. तुषार चौधरी को महुवा विधानसभा सीट से कांग्रेस की ओर से टिकट मिलने कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। महुवा सीट से टिकट की चाहत रखने वाले नेताओं ने विरोध व्यक्त कर कांग्रेस हाइकमान से टिकट को लेकर वापस विचार करने की मांग की। कांग्रेस हाइकमान की ओर से इस पर विचार नहीं किया गया तो टिकट चहेतों ने निर्दलीय चुनाव लडऩे की चेतावनी दी है। डॉ. तुषार चौधरी ने पिछले विधानसभा चुनाव में मांगरोल सीट से अपने भाई तेजश चौधरी को टिकट दिलवाई थी, तब भी कार्यकर्ता नाराज हुए थे। वहीं तेजश को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद एक बार फिर पूर्व केन्द्रीय मंत्री तुषार चौधरी ने महुवा सीट से टिकट मांगने पर हाई कमान ने उनको टिकट दी है। जिसे क्षेत्र के स्थानीय नेताओं ने विरोध किया है। तुषार चौधरी के नाम की घोषणा होते ही टिकट की इच्छा रखने वाले करीब १० कांग्रेसी नेता शामिल है।

इसमे पूर्व विधायक ईश्वर वहिया, अजय गामित, हेमांगिनी गरासिया सहित अन्य कई नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान से अपना निर्णय बदले की मांग की। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लडऩे की चेतावनी दी। वहीं ओलपाड़ विधानसभा क्षेत्र में भी दर्शन नायक की ओर से टिकट मांगी गई थी। लेकिन उनकी जगह योगेश बाकरोला को टिकट दिये जाने से दर्शन नायक के समर्थकों में नाराजगी है। दर्शन की टिकट काटने में भी तुषार चौधरी का ही हाथ होने के आरोप लगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओलपाड़ में तुषार चौधरी के पुतले का दहन किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो