scriptप्राणियों को जीवनदान देते हैं पेड़ | Tree giving life to man and animals | Patrika News

प्राणियों को जीवनदान देते हैं पेड़

locationसूरतPublished: Jun 05, 2019 09:46:46 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

पौधारोपण करके मनाया पर्यावरण दिवस

patrika

प्राणियों को जीवनदान देते हैं पेड़


सिलवासा. पर्यावरण दिवस पर बुधवार को जगह-जगह पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित हुए। वन विभाग के अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन पालकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को वनों की महत्ता बताई। इस अवसर पर दिनेश कनन ने कहा कि पेड़ प्रकृति व जलवायु को संतुलित रखकर प्राणियों को जीवनदान देते हैं।
लॉयंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने लॉयंस शौक्षणिक ग्राउंड के चारों ओर पौधे लगाए। चेयरमैन फतेहसिंह चौहान ने विद्यार्थियों को पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बच्चों को बताया कि पेड़ धरती के कवच हैं। इनकी रक्षा करना हमारा धर्म है। पौधारोपण के साथ प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया।
बिन्द्राबीन ताडक़ेश्वर महादेव मंदिर के पास आदिवासी समाज उत्कर्ष संघ ने आदिवासियों के साथ सभा रखी। सभा में किसानों का ध्यान जल ही जीवन है, वायु, धरती प्राण है, पेड़ों को बचाना है, हरियाली बढ़ाना है आदि की ओर प्रेरित किया। संघ के अध्यक्ष अनिल पटेल ने कहा कि आदिवासी प्रकृति से जुड़े हुए हैं। स्वच्छ वायु, भूमि, पेड़-पौधे, जीव-जंतु, मानव व समस्त गतिविधियों में आदिवासी जुड़े हुए हैं। प्रदूषण बढऩे से सारी पृथ्वी दूषित हो रही है। अब पर्यावरण संरक्षण से ही धरती पर जीवन संरक्षण हो सकता है। सभा में पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया गया। बाद में मंदिर परिसर में पुजारी प्रेमानंद सरस्वती, ट्रस्टी सुरेन्द्र राठौड़, रमेशभाई सोलंकी, प्रभातसिंह सोलंकी आदि ने आम, काजू, चीकू के पौधे रोपे। सडक़ों पर खैर, नीम, सेगटा, नीलगिरी, गुलमोहर, फणस, सीवन,अशोक, हरड़े,करौंदा, नारियल, कुंभी, इमली जैसे पेड़ों की पौध लगाई। उपस्थित किसानों को पौधे बांटे गए। सिलवासा इंडस्ट्रीज एंड मैन्यूफैक्चर्स के अध्यक्ष व फेडरेशन के चेयरमैन चन्द्रकांत कात्थावाला ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में हरीतिमा बरकरार रखने के लिए पौधारोपण अभियान आरम्भ किया है। कंपनी परिसरों में चारों ओर पौधारोपण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो