scriptGANESHOTSAV NEWS: ढाई दिनों के गणपति का विसर्जन | Two and a half days' Ganpati immersion | Patrika News

GANESHOTSAV NEWS: ढाई दिनों के गणपति का विसर्जन

locationसूरतPublished: Sep 04, 2019 06:33:22 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

दमण में महिलाओं ने एक रंग की पोशाक तथा पुरुषों ने टीशर्ट पहनी

GANESHOTSAV NEWS: ढाई दिनों के गणपति का विसर्जन

GANESHOTSAV NEWS: ढाई दिनों के गणपति का विसर्जन


दमण. दमण में ढाई दिनों के गणपति का विसर्जन किया गया। नानी दमण माछीमार विस्तार में ढाई दिनों के गणपति अधिक संख्या में विराजमान किए जाते हैं। शाम के समय विसर्जन के लिए श्रद्धालु रवाना हुए, जिसमें महिलाओं ने एक रंग की पोशाक पहनी थी वहीं पुरुषों ने एक रंग की टीशर्ट पहनी थी। डीजे के साथ धार्मिक वातावरण बनाते हुए चार रास्ता से कवि खबरदार मार्ग होकर जेटी पर विसर्जन किया गया। होटल महाराजा के निकट मुस्लिम समाज के युवाओं ने श्रद्धालुओं का शरबत पिलाकर स्वागत किया। जेटी पर गणपति की आरती करने के बाद विसर्जन किया गया।

सरकारी आदेश काम नहीं आया
उपजिला कलक्टर चार्मी पारेख ने एक आदेश जारी कर गणपति के लिए डाभेल चेक पोस्ट से कुंता होकर.तीन बत्ती,चार रास्ता से सीफेस रोड होकर जेटी का रूट बनाया था। स्थानीय गणपति मंडल वर्षों से एक ही रूट का उपयोग कर रहे हैं। मंडलों ने उपकलक्टर चार्मी पारेख से मिलकर स्थानीय गणेश मंडलों के लिए पुलिस स्टेशन चार रास्ता से लेकर जेटी तक का मार्ग खुलवाया और उसी मार्ग से जेटी पहुंचकर गणपति विसर्जन किया।


GANESHOTSAV NEWS: ढाई दिनों के गणपति का विसर्जन
ढाई दिन की प्रतिमाओं का विसर्जन
सिलवासा. गणेशोत्सव में ढाई दिन पूजा-अर्चना के बाद गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया। दोपहर बाद गणेश भक्त ढोल-नगाड़े और डीजी के साथ नाचते खुशियां मनाते हुए गणेश प्रतिमाओं के साथ घरों से निकले। रास्ते में प्रसाद वितरित करते हुए अथाल दमणगंगा किनारे पहुंचे और विसर्जन कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान शहर के समाजसेवियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो