पालेज में रहने वाले महबूब अहमद गरासिया पालेज के पास हाइवे क्रास कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आया गया। उसकी स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की प्राथमिकी पालेज पुलिस ने दर्ज की। दूसरी घटना भरुच शहर में शंभू डेरी के पास हुई। शहर की वीडी टाउनशिप में रहने वाला कमलेश जगदीश जाधव बाइक लेकर शंभू डेरी के पास से जा रहा था। बाइक फिसलने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की प्राथमिकी ए डिवीजन पुलिस ने दर्ज की।