Surat/ केमिकल कांड में दो और आरोपी हिरासत में, कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती
सूरतPublished: Jan 10, 2022 06:39:10 pm
जहरीले केमिकल से हुई थी छह की मौत, पहले पकड़े जा चुके हैं चार आरोपी


Surat/ केमिकल कांड में दो और आरोपी हिरासत में, कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती
सूरत. सचिन औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से बरसाती नाले में टैंकर से केमिकल वेस्ट के निस्तारण के दौरान जहरीली गैस का से हुई छह श्रमिकों की मौत के मामले में दो और आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले क्राइम ब्रांच पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपी दस दिन के रिमांड पर है।