scriptट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत, दो घायल | Two people injured in car collision with truck collision, two injured | Patrika News

ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत, दो घायल

locationसूरतPublished: Jul 23, 2019 10:06:08 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

ट्रक सहित चालक फरार: भरुच-दहेज मार्ग पर अटाली गांव के पास हुआ हादसा

surat photo

ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत, दो घायल

भरुच.

भरुच-दहेज मार्ग पर अटाली गांव के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक सहित चालक मौके से फरार हो गया। मामले की प्राथमिकी दहेज पुलिस ने दर्ज की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भरुच-दहेज मार्ग पर अटाली गांव के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूप से घायल दो जने को भरुच सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों के बेहोश होने की वजह से मृतकों और घायलों का नाम ज्ञात नहीं हो सका।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो