scriptयह दुकानें शहर के लिए बड़ा खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा | Unlicensed firecracker shops on the streets like bombs | Patrika News

यह दुकानें शहर के लिए बड़ा खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

locationसूरतPublished: Oct 23, 2019 08:20:47 pm

सड़कों पर बगैर लाइसेंस वाली पटाखों की दुकानें बम के समान

यह दुकानें शहर के लिए बड़ा खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

यह दुकानें शहर के लिए बड़ा खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

सूरत.

शहर की सड़कों पर जगह-जगह पटाखों के सैकड़ों ठेले लगे हुए हैं। सुरक्षा और लाइसेंस के बगैर बच्चे भी पटाखे बेच रहे हैं। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में यह दुकानें बम के समान हैं। सिनेमा रोड से चौक बजार तक फुटपाथ के दोनों ओर पटाखे बेचे जा रहे हैं। ऐसी दुकानों के पास पटाखे बेचने का लाइसेंस नहीं है। फिर भी इन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। इन अस्थाई दुकानों के कारण फुटपाथ पर चलना और रोड पर वाहन चलाना मुशिकल हो गया है। पिछले कुछ साल से ऐसे ठेलों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनके कारण स्टेशन से चौक तक राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम हो रहा है।
चीजों के खरीदने का दौर शुरू
शहर की सड़कों पर दीपावली का असर होने लगा है। भागल, राजमार्ग, चौकबाजार, घोड़दौडऱोड, अडाजन, भटार, पीपलोद, वराछा जैसै विस्तारों की दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमडऩे लगी है। लोगों ने अब खरीदारी का दौर शुरू कर दिया है। इस कारण शहर के ज्यादातर रोड पर ट्रैफिक जाम होने लगा है। दीपावली एक दिन का उत्सव नहीं है, यह कई सप्ताह तो कई दिनों तक मनाए जाने वाला त्योहार है। इसमें लोग एक-दूसरे को बधाई के साथ तोहफे देते हंै। बदलते समय के साथ तोहफे देने का अंदाज भी बदलने लगा है। दीपावली का त्योहार देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाया जाता है। दूर और पास रहने वाले अपनों को लोग मनपसंद तोहफे देकर अपनी भावना को व्यक्त करते है। इसके साथ नए कपड़े, जूते, घर का सामान, सजावट की चीजों के खरीदने का दौर शुरू हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो