scriptनीयत बिगड़ी तो किशोर को भी नहीं बख्शा | Unnatural acts with teenager in bharuch | Patrika News

नीयत बिगड़ी तो किशोर को भी नहीं बख्शा

locationसूरतPublished: May 29, 2020 09:23:36 pm

घरेलू विवाद में घर छोड़कर निकला था पीडि़त, इस हालत में वापस घर पहुंचा तो हैरान रह गए परिजन, मामला दर्ज

नीयत बिगड़ी तो किशोर को भी नहीं बख्शा

नीयत बिगड़ी तो किशोर को भी नहीं बख्शा

भरुच. घरेलू विवाद में घर छोड़कर गए एक किशोर के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार रास्ते में एक ट्रक चालक ने उसे अपने साथ बिठा लिया और करजन आकर दुष्कर्म करने के बाद वहीं छोड़कर फरार हो गया। घर लौटने के बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी। किशोर की शिकायत पर दहेज पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने पकड़ी विदेशी शराब

क्राइम ब्रांच व राजपारडी पुलिस ने शुक्रवार को राजपारडी इलाके में छापा मारकर विदेशी शराब जब्त की। यह शराब बूटलेगर विजय बसावा केे घर और खेत में छिपाकर रखी गई थी। एक अन्य मामले में भरुच सी डिवीजन पुलिस ने कसक गरनाले के पास से विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा झगडिया पुलिस ने शुक्रवार को मोरण गांव में छापा मारकर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर चार अन्य जुआरी फरार हो गये। उधर पालेज पुलिस ने भीलवाडा इलाके में छापा मारकर जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस को देख भागे तफरीह के लिए निकले लोग

फुर्जा बंदरगाह पर शुक्रवार सुबह लोग टहल रहे थे। इसी बीच पुलिस को आता देख उनमें भगदड़ मच गई। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ सार्वजनिक आदेश का उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो