scriptबेमौसम बारिश: भरुच जिले में 1.44 लाख हेक्टेयर में फसलें बर्बाद | Unseasonal rains: 1.44 lakh hectares of crops wasted in Bharuch distri | Patrika News

बेमौसम बारिश: भरुच जिले में 1.44 लाख हेक्टेयर में फसलें बर्बाद

locationसूरतPublished: Nov 09, 2019 08:20:47 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

किसानों को मिलेगी 64.76 करोड़ की सहायता1.43 लाख किसानों की हालत दयनीय
64.76 crore assistance to farmersThe condition of 1.43 lakh farmers is pathetic

बेमौसम बारिश: भरुच जिले में 1.44 लाख हेक्टेयर में फसलें बर्बाद

Unseasonal rains damage the crops

भरुच. जिले में बेमौसम बारिश के चलते जिले के 621 गांवों की 1.44 लाख हेक्टेयर भूमि में खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। भरुच के प्रभावित 1.43 लाख किसानों को 64.76 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। सर्दी के मौसम में भी बारिश होने से मानसूनी फसल के विफल होने से किसानों की हालत दयनीय हो गई है।
जिले में पिछले सितंबर में हुई मूसलाधार बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ था। अतिवृष्टि के कारण खेत में खड़ी फसल को हुए नुकसान के एवज में किसानों ने सरकार से मुआवजा की मांग की थी। प्रशासन ने जिले में खेती को हुए नुकसान को लेकर सर्वे किया, जिसमें जिले के 621 गांवों के 1.43 लाख किसानों की 1.44 लाख हेक्टेयर भूमि में लगे फसल को नुकसान होने की जानकारी सामने आई। प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने जिले के किसानों को 64.76 करोड़ रुपए की सहायता देने की कार्रवाई शुरू की।
इस बार मानसून सत्र के दौरान जिले में कुल 179.16 प्रतिशत बरसात हो चुकी है। अतिवृष्टि के कारण किसानों के सिर पर कर्ज है। सितंबर में बारिश ज्यादा होने से जिले की सभी तहसीलों में अतिवृष्टि से फसल को भारी नुकसान होने से किसानों के सिर पर आफत आ गई थी। विशेष रूप से नर्मदा नदी के किनारे के इलाके तथा दरिया किनारे के गांवों के खेतों में पानी भर जाने से खड़ी फसलें खराब हो गई। सरकार की ओर से प्रत्येक तहसील में हुए नुकसान का अनुमान लगाने के लिए सर्वे कराया गया।
भरुच जिले की कुल नौ तहसील के 621 गांवों में 1.44 लाख हेक्टेयर भूमि में फसलें बर्बाद होने की जानकारी सामने आई। जिले के 1.43 लाख से ज्यादा किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसको लेकर सरकार की ओर से किसानों को सहायता देने का निर्णय लिया गया है। जिले के 1.43 किसानों को लगभग 64.76 करोड़ रुपए की सहायता सरकार क ी ओर से दी जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान जंबूसर तहसील के 34250 किसानों को 21.31 लाख रुपए सहायता राशि दी जाएगी।
https://twitter.com/prafulkpatel?ref_src=twsrc%5Etfw
बेमौसम बारिश: भरुच जिले में 1.44 लाख हेक्टेयर में फसलें बर्बाद
तहसीलों में हुए नुकसान का आंकड़ा:
तहसील प्रभावित गांव बुवाई क्षेत्र किसानों की संख्या भुगतान राशि (लाखों में)
जंबूसर 82 42089 34250 21.31
आमोद 53 17180 15000 9.96
वागरा 54 19426 14680 10.11
भरुच 92 22313 30000 12.35
अंकलेश्वर 60 5552 5223 3.88
हांसोट 46 4576 8036 1.87
वालिया 59 9230 11245 0.91
नेत्रंग 77 9350 10296 1.44
झगडिय़ा 98 14550 15000 2.89
कुल 621 1144266 143730 6476.45

फसल बीमा की अर्जी के लिए सूचना जारी
सहायक कृषि निदेशक विस्तरण वी.वाय. सोलंकी ने कहा कि बेमौसम बारिश से जिले के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। ऐसे प्रभावित किसान जिन्होंने फसल बीमा का लाभ लिया है उन्हें बीमा कंपनी में अर्जी के लिए सूचित किया गया है। किसानों को नियमानुसार बीमा की राशि दी जाएगी।
रबी फसलों की बुवाई पर असर
खरीफ सीजन की फसल के खराब हो जाने से रबी फसल की बुवाई पर भी असर पड़ा है। किसानों ने आशा लगाई है, लेकिन नवंबर में भी बरसाती माहौल बना रहने से किसानों को बुवाई में देरी हो रही है। रबी फसल की बुवाई में भी तूफान के कारण बाधा आई हैं। कई स्थानों पर हुई बारिश से रबी फसलों की बुवाई पर असर पड़ा है।
https://twitter.com/collectorvalsad?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो