scriptविधायक के कार्यालय के बाहर शव के साथ ढाई घंटे तक हंगामा, पुलिस के खिलाफ लगाए नारे | Uproar with the body outside the MLA's office | Patrika News

विधायक के कार्यालय के बाहर शव के साथ ढाई घंटे तक हंगामा, पुलिस के खिलाफ लगाए नारे

locationसूरतPublished: Nov 24, 2019 09:36:30 pm

लिंबायत में युवक की हत्या का मामला : गुस्साए लोगों की परिजनों को अर्थिक मदद और हत्यारों को कड़ी सजा की मांग

विधायक के कार्यालय के बाहर शव के साथ ढाई घंटे तक हंगामा, पुलिस के खिलाफ लगाए नारे

विधायक के कार्यालय के बाहर शव के साथ ढाई घंटे तक हंगामा, पुलिस के खिलाफ लगाए नारे

सूरत. लिंबायत क्षेत्र में शनिवार को दिन दहाड़े हुई युवक की हत्या से आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों के साथ मिलकर रविवार दोपहर विधायक संगीता पाटिल के कार्यालय के बार जमकर हंगामा मचाया। लोगों ने शव वाहिनी को ऑफिस के बाहर खड़ा कर दिया और न्याय की मांग के साथ विधायक और पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए। पुलिस की ओर से आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए। करीब ढाई से तीन घंटे तक हंगामे का माहौल रहा।
विधायक के कार्यालय के बाहर शव के साथ ढाई घंटे तक हंगामा, पुलिस के खिलाफ लगाए नारे
लिंबायत द्वारकेशनगर निवासी कपिल कोली (30) की रविवार दोपहर अंतिम यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़़ी संख्या में लोग शामिल थे। वारदात को लेकर लोगों में आक्रोश था। कपिल के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा और उसके परिवार को न्याय की मांग के साथ लोगों ने अंतिम यात्रा नीलगिरी सर्किल पर विधायक संगीता पाटिल के कार्यालय के पास रोक दी और नारे लगाने लगे। आक्रोशित लोगों की मांग थी कि विधायक संगीता पाटिल खुद मौके पर आएं और न्याय का आश्वासन दें तथा मृतक के परिजनों की आर्थिक सहायता करें। संगीता पाटिल कार्यालय पर मौजूद नहीं थीं। लोगों ने शववाहिनी की कार्यालय के पास रोक दिया और नारे लगाने लगे। जानकारी मिलने पर पहले लिंबायत पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ और लोगों का आक्रोश देखते हुए अन्य थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। डिप्टी पुलिस आयुक्त समेत आला अधिकारी, क्राइम ब्रांच, पीसीबी और एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का बड़ा काफिला तैनात कर दिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त हरेश मेवाड़ा ने मृतक की पत्नी और परिजनों से बाचतीच की तथा आश्वासन दिया कि वह आरोपियों को सजा दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने परिवार को बताया कि राज्य सरकार की पीडि़त मुआवजा योजना के तहत वह 4 से 7 लाख रुपए का मुआवजा दिलवाएंगे। सहायक पुलिस आयुक्त के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और लोग बिखर गए।
गौरतलब है कि शनिवार दोपहर लिंबायत नीलगिरी की शिवकृपानगर सब्जी मंडी के पास तीन जनों ने कपिल कोली की चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। भागते समय सब्जी खरीदने जा रहे रणछोडऩगर निवासी रविसिंह राजपूत नाम के युवक का धक्का लगने से आरोपियों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया था। रविसिंह को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वारदात को लेकर लिंबायत पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। मृतक कपिल मजदूरी कर पत्नी और चार बच्चों की परवरिश कर रहा था। उसकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। कपिल की मौत से परिवार का सहारा छिन गया है।

नहीं पहुंचीं विधायक

विधायक के कार्यालय के बाहर शव के साथ ढाई घंटे तक हंगामा, पुलिस के खिलाफ लगाए नारे
आक्रोशित लोग शव के साथ विधायक संगीता पाटिल के कार्यालय के बाहर करीब ढाई से तीन घंटे तक हंगामा मचाते रहे। लोगों की मांग थी कि संगीता पाटिल खुद मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने के बावजूद संगीता पाटिल वहां नहीं पहुंचीं। लोगों ने बताया कि उन्होंने संगीता पाटिल से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

बूटलेगर्स को शह देने का आरोप

विधायक के कार्यालय के बाहर शव के साथ ढाई घंटे तक हंगामा, पुलिस के खिलाफ लगाए नारे
लोगों ने विधायक संगीता पाटिल और पुलिस प्रशासन पर लिंबायत क्षेत्र में बूटलेगर्स को शह देने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि पुलिस की हफ्ता नीति के कारण लिंबायत क्षेत्र में खुलेआम शराब के अड्डे चल रहे हैं। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। विधायक संगीता पाटिल से भी कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद उनकी ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। लोगों का आरोप था कि शराब के अड्डों के कारण क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं।

गश्त पर भी उठाए सवाल


दिन दहाड़े हुई हत्या की वारदात से आक्रोशित लोगों ने पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए। लोगों ने आरोप लगाया पुलिस रात को गश्त पर निकलती है, लेकिन मुख्य मार्गों पर ही घूमती है, जबकि शराब और समाजकंटकों के अड्डे अंदर के क्षेत्रों में हैं। वहां पुलिस पहुंचती ही नहीं है, जिससे आए दिन लोगों पर चाकू से हमले, मारपीट जैसी वारदातें होती रहती हैं। गौरतलब है कि बढ़ते अपराधों को लेकर हाल ही नीलगिरी में शांतिनगर पुलिस चौकी बनाई गई है, लेकिन अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है।

मृतक के परिजनों और लोगों की मांग मांग थी कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए। शनिवार को वारदात के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और रात को हत्या में लिप्त दो नाबालिगों को पकड़ लिया। उनका तीसरा साथी फरार है। उसे भी पकडऩे के प्रयास जारी हैं।

सी.के.पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो