scriptआदिवासी एकता दिवस पर दिखाएंगे संघ प्रदेश के वनवासी ताकत | Vanvasi strength of the Union Territory will be shown on tribal unity | Patrika News

आदिवासी एकता दिवस पर दिखाएंगे संघ प्रदेश के वनवासी ताकत

locationसूरतPublished: Aug 08, 2019 09:40:54 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

विश्व आदिवासी एकता दिवस

patrika

आदिवासी एकता दिवस पर दिखाएंगे संघ प्रदेश के वनवासी ताकत

सिलवासा. विश्व आदिवासी एकता दिवस पर ग्रामीण शुक्रवार को तारपा, तूर, ढोल बजाते हुए लोकनृत्य करते नजर आएंगे। इस अवसर पर आदिवासी विकास संगठन ने महासभा होगी और इसमें मांदोनी, सिंदोनी, दुधनी, कौंचा, खानवेल, रूदाना, आंबोली, खेरड़ी, सुरंगी, दपाड़ा, रखोली, रांधा, किलवणी ग्राम पंचायत के आदिवासी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर सांसद मोहन डेलकर व जिला पंचायत अध्यक्ष रमण काकवा, उपाध्यक्ष महेश गावित आदि सभा को संबोधित करेंगे।
दादरा नगर हवेली में 60 प्रतिशत आदिवासी निवास करते हैं। इनका मुख्य व्यवसाय खेती हैं। उद्योगो के कारण रोजगार के साधन बढ़े हैं, मगर आदिवासियों का उतना विकास नहीं हुआ है। विकास की योजनाएं कछुआ गति से चल रही है। जंगलों में बसे आदिवासियों की जमीन पर खेती करने का उनका पैतृक अधिकार है। आदिवासियों की सुरक्षा एवं कल्याण को लेकर भारत सरकार ने अनेक कानून हैं। पुर्तगीजों से मुक्ति के बाद प्रदेश में काफी विकास हुआ है। सभा में आदिवासी नेता विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो