script

अस्तित्व में आईं मनपा की विभिन्न समितियां

locationसूरतPublished: Mar 23, 2021 06:54:31 pm

समितियों की मंगलवार को हुई बैठकों में चुने गए प्रमुख और उप प्रमुख

अस्तित्व में आईं मनपा की विभिन्न समितियां

अस्तित्व में आईं मनपा की विभिन्न समितियां

सूरत. महानगर पालिका के नए बोर्ड की विभिन्न समितियों का का गठन भले 18 मार्च को हुई विशेष सामान्य सभा में हुआ हो, मंगलवार को हुई समितियों की बैठक में यह समितियां अस्तित्व में आ गईं।
मनपा प्रशासन ने एजेंडा जारी कर मंगलवार को विभिन्न समितियों की बैठक बुलाई थी। नवगठित समितियों में की इन बैठकों में सदस्यों ने समितियों के प्रमुख और उप प्रमुखों का चुनाव किया। सर्वसम्मति से टीपी समिति की कमान कनुभाई पटेल उपाध्यक्ष पद पर सोमनाथभाई मराठे का चयन किया गया। रोहिणी छोटुभाई पाटिल को लोक निर्माण समिति की मुखिया बनाया गया है। गामरभाई देसाई समिति में उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा जल निकासी समिति में विक्रम पोपट पाटिल अध्यक्ष व जयश्रीबेन वैरिया उपाध्यक्ष, स्वास्थ्य समिति में दर्शिनी कोठिया अध्यक्ष व विजयकुमार चौमाल उपाध्यक्ष, आवास एवं उद्यान समिति में रेशमा लपसीवाला अध्यक्ष व मनीषा अहीर उपाध्यक्ष चुने गए।
पानी समिति में राकेश माली अध्यक्ष व वैशाली शाह उपाध्यक्ष, लाइट एंड फायर समिति में किशोरभाई मियानी अध्यक्ष व नैंसी शाह उपाध्यक्ष, स्लम इम्प्रूवमेंट समिति में दिनेश राजपुरोहित अध्यक्ष व जयेश जरीवाला उपाध्यक्ष, अस्पताल समिति में राजू जोलिया अध्यक्ष व कांता वकोदिकर उपाध्यक्ष, सांस्कृतिक समिति में पूर्णिमा दावले अध्यक्ष व आरती पटेल उपाध्यक्ष, कानून समिति में हंसमुख नायक अध्यक्ष व कविता एंगदुला उपाध्यक्ष और सार्वजनिक परिवहन समिति में रामिला पटेल अध्यक्ष व सुमन गडिया उपाध्यक्ष चुनी गईं।
शहर अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

समितियों के पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया सुबह करीब दस बजे शुरू हुई थी और साढ़े 12 बजे तक सभी समितियों के पदाधिकारी चुन लिए गए। इस दौरान शहर प्रमुख निरंजन झांझमेरा समेत मनपा के अन्य पदाधिकारियों ने पदाधिकारियों और समिति सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
अनोखे अंदाज में ओढी जिम्मेदारी

पदाधिकारियों की चयन प्रक्रिया पूरी होने पर स्वास्थ्य समिति ने अनोखे अंदाज में इसका सेलिब्रेशन किया। समिति प्रमुख दर्शिनी कोठिया और उप प्रमुख विजय चौमाल ने चुने जाने के बाद दो महिला सफाई कर्मियों का विधिवत पूजन किया और उनका आशीर्वाद लेकर पद ग्रहण किया। दोनों पदाधिकारियों को दोनों महिला सफाईकर्मियों ने उनकी कुर्सियों तक पहुंचाया। चौमाल ने कहा कि यह आयोजन कोरोना काल में दी गई सेवाओं के लिए सफाईकर्मियों के प्रति प्रतीकात्मक सम्मान और महिलाओं की गरिमा बनाए रखने का प्रयास है।

ट्रेंडिंग वीडियो