राष्ट्रसेना की अगुवाई में शुक्रवार सुबह 150 से अधिक हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा निकाला। नुपूर शर्मा के समर्थन में और हिंसा फैलाने वालों के कार्रवाई की मांग संबंधित सूत्र लिखे प्लेकार्ड और बैनरों के साथ कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने नूपूर शर्मा के समर्थन में नारे लगाए और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संतों ने बताया कि नूपुर शर्मा का सभी हिंदू संगठन समर्थन करते है। पूरा मामला न्यायपालिका में विचाराधिन है, ऐसे में कुछ अराजक तत्व प्रदर्शन के नाम पर हिंसा फैला रहे हैं और देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस तरह की हिंसा कतई बरदाश्त नहीं की जा सकती। जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप सभी संगठनों ने अराजकता फैलानों वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
आयकर कार्यालय पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने टिंगाटोली कर लिया हिरासत में
सूरत. नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की ईडी की ओर से शुरू की गई पूछताछ का कांग्रेस देशभर में विरोध कर रही है। इस दौरान शुक्रवार को सूरत शहर कांग्रेस ने मजूरा गेट स्थित आयकर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने टिंगाटोली कर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

शुक्रवार शाम कांग्रेस के शहर कार्यकारी अध्यक्ष नैषध देसाई समेत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयकर कार्यालय पर पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कार्याकर्ता सडक़ पर भी बैठ गए, जिससे यातायात प्रभावित होने लगा। पुलिस ने सभी को टिंगाटोली कर हिरासत में ले लिया। नैषध देसाई ने भाजपा पर संविधान की हत्या करने का आरोप लगाया।