script

महिलाओँ ने किया वट सावित्री व्रत

locationसूरतPublished: Jun 24, 2021 07:49:33 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

पति की लंबी उम्र की कामना
 

महिलाओँ ने किया वट सावित्री व्रत

महिलाओँ ने किया वट सावित्री व्रत

सिलवासा. ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गुरुवार को विशेषकर गुजरात व महाराष्ट्र की महिलाओं ने सज-धजकर मंदिरों में भगवान शिव व बरगद की पूजा की। शहर के आमली, झंडा चौक, पुलिस थाना, आमली मंदिर, पातलिया फलिया में महिलाओं ने दीप जलाकर वटवृक्ष को पूजा एवं परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी। सभी जगह पीपल या बरगद के कच्चे धागे बांधकर 108 परिक्रमा की और भोग लगाया।
सवेरे से दोपहर तक आमली गायत्री मंदिर में पूजा के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाकर परिसर में उगे वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा की। झंडा चौक पर सज-धजकर आसपास की महिलाएं पूजा सामग्री व केले के पत्ते लेकर पुराने बरगद के पास पहुंची। महिलाओं ने पेड़ के पास दीप जलाया और 108 परिक्रमा की। बाविसा फलिया पंचमुखी हनुमान मंदिर, पातलिया फलिया, पिपरिया में भी ज्येष्ठ पूर्णिमा की पूजा हुई। शहर के अलावा दादरा, नरोली, मसाट, खानवेल में भी ज्येष्ठ पुर्णिमा को बड़ी श्रद्धा से मनाया और घर में सुख संपत्ति का आशीर्वाद मांगा।
…….

वट सावित्री का व्रत


वलसाड. वलसाड में गुरुवार को विवाहिताओं ने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत कर पूजा अर्चना की। विवाहित महिलाओं के लिए वट सावित्री बहुत महत्व रखता है। शहर में वट सावित्री पर विवाहित महिलाओं ने कई जगहों पर वट वृक्ष में धागा बांधकर पूजा अर्चना कर पति के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर व्रतियों ने वट सावित्री पूजा की कथा का श्रवण किया। ब्राह्मणों ने उन्हें इस व्रत की महिला की जानकारी दी। शहर भीड़ भंजन महादेव मंदिर, कोसंबा राम मंदिर, वलसाड पारडी के राम लला मंदिर, आरपीएफ मैदान, पशुपतिनाथ महादेव मंदिर सहित कई मंदिरों में महिलाओ ने यह पूजा की। कोरोना के डर के कारण कई महिलाओँ ने घर के पास ही वट वृक्ष की पूजा की और कई जगह घर में ही चार से पांच महिलाओं ने मिलकर पूजा कर भीड से दूर रहना उचित समझा।

ट्रेंडिंग वीडियो