script

प्रेम में धोखे पर लगाई थी कॉलेज छात्रा ने फांसी

locationसूरतPublished: Jun 04, 2019 01:15:33 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

-युवक गिरफ्तार

file

प्रेम में धोखे पर लगाई थी कॉलेज छात्रा ने फांसी

सूरत. वेडरोड क्षेत्र में शुक्रवार को बीकॉम की छात्रा ने एटीकेटी को लेकर नहीं, बल्कि प्रेमी के धोखा देने और आत्महत्या के दुष्प्रेरित करने पर फांसी लगाई थी। मोबाइल मैसेज में इसका खुलासा होने पर पुलिस ने प्रेमी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक कतारगाम रामदेव फ्लैट्स निवासी विशाल उर्फ विराज बोरिचा ने १९ वर्षीय युवती से मित्रता कर प्रेम जाल में फंसाया। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। उसने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती से शादी की बात की तो वह मुकर गया। उसके इस रवैए से आहत होकर शुक्रवार रात छात्रा ने घर में छत के पंखे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उसने विशाल को मोबाइल पर इसके बारे में मैसेज किए, लेकिन विशाल ने उसे रोकने के बदले आत्महत्या के लिए उकसाया। मोबाइल मैसेज से इस बारे में पता चलने पर युवती के पिता ने विशाल के खिलाफ रविवार को कतारगाम थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। इसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो