script

ट्रांसपोर्ट की हड़ताल के कारण सब्जियां महंगी

locationसूरतPublished: Jul 23, 2018 10:06:47 pm

Submitted by:

Pradeep Mishra

दक्षिण गुजरातके बाहर से आने वाली कई सब्जियों की कीमत में भारी उछाल आया

file

ट्रांसपोर्ट की हड़ताल के कारण सब्जियां महंगी

सूरत

. ट्रांसपोर्ट की हड़ताल के कारण सब्जियों की कीमतें बढ़ गई हैं। दक्षिण गुजरातके बाहर से आने वाली कई सब्जियों की कीमत में भारी उछाल आया है।
सब्जी विक्रेता अनिल गुप्ता और अर्जुन गुप्ता ने बताया कि अब सब्जियों पर हड़ताल का असर दिखने लगा है। अन्य राज्यों से आने वाली सब्जियों की आवक कम हो गई है रविवार को टमाटर होलसेल में प्रति 20 किलो 500 से 800 रुपए, भिंडी 500 से 1000 रुपए, चौली 1000 से 2000 रुपए करेला 300 रुपए से 500 रुपए, आलू 300 से 380 रुपए, धनिया 80 से 100 रुपए, लौकी 600 से 800 रुपए, गवार 1000 से 1600 रुपए पर पहुंच गई। इसके अलावा पापड़ी, कंटोला तथा तुवर जैसी सब्जियां मार्केट से गायब हो गई हैं। हड़ताल लंबी चली तो सब्जियां और महंगी हो जाएंगी।
मक्कई पुल से तापी में यह छलांग पड़ सकती है भारी

सूरत. नानपुरा और रांदेर को जोडऩे वाले स्वामी विवेकानंद ब्रिज (मक्कई पुल) से तापी में छलांग लगाते कुछ युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छह-सात युवक ब्रिज के पाले पर बैठते हैं और बारी-बारी से तापी में कूदने लगते हैं। इनका एक दोस्त ब्रिज पर खड़ा होकर वीडियो बना रहा है। यह मौज-मस्ती भारी पड़ सकती है, क्योंकि तापी में इन दिनों पानी कम है। इतनी ऊंचाई से कूदने पर हादसा हो सकता है। तापी में पानी का जलस्तर बढऩे पर मक्कई पुल पर पुलिस बंदोबस्त लगा दिया जाता है, लेकिन बाकी समय यहां छलांग लगाने वालों पर कोई रोक-टोक नहीं है।
छाए रहे बादल, नहीं हुई बरसात
सूरत. शहर में दो दिन से बादल तो छाए हुए हैं, लेकिन बरसात थमी हुई है। रविवार के बाद सोमवार को भी कुछ पल हल्की रिमझिम हुई। बादल छाए रहने के कारण गर्मी का असर जरूर कम हो गया है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री रहा। हवा में नमी 91 प्रतिशत और गति 11 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई

ट्रेंडिंग वीडियो