सूरत

जाली नोट छाप कर बाजार में भुना रहा था शातिर, अमरोली पुलिस ने छापा मार कर पकड़ा

 
शादी का झांसा देकर विधवा व युवती दुष्कर्म, दो बार गर्भपात करवाया

सूरतApr 14, 2021 / 01:17 pm

Dinesh M Trivedi

अब सभी त्यौहार घर में ही, शादी और अंत्येष्टी में 50 अधिक नहीं,जाली नोट छाप कर बाजार में भुना रहा था शातिर, अमरोली पुलिस ने छापा मार कर पकड़ा

सूरत. पूर्व में लूट के मामले में पकड़ा जा चुका एक शातिर दुकान किराए पर लेकर उसमें स्कैनर प्रिन्टर की मदद से जाली नोट तैयार करता था और खुद ही बाजार में इक्का-दुक्का कर भुना रहा था। सोमवार शाम अमरोली पुलिस ने छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कामरेज एचआरपी बंगलोज निवासी आरोपी पियूष क्याडा शातिर है।
उसके खिलाफ वराछा पुलिस थाने में तीन साल पूर्व लूट का मामला दर्ज हो चुका है। जमीनों की दलाली करने वाले पियूष ने कुछ समय पूर्व जाली नोट छापने के लिए मोटा वराछा यमुना चौक स्थित राधिका ऑप्टिमा शॉपिंग में दुकान किराए पर ली थी। इस दुकान में वह स्कैनर प्रिंटर आदि की मदद से दो हजार व दो सौ रुपए के नए नोटों की स्कैनिंग कर मिलते -जुलते कागज पर जाली नोट तैयार करता था।
बाद में खुद ही इन नोटों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बाजार में भुनाता था और असली नोट हासिल करता था। उसके बारे में अमरोली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सोमवार को छापा मारा। पुलिस उसके कब्जे से दो हजार रुपए की चार व दो सौ रुपए की 24 जाली नोट बरामद हुई। इसके अलावा कागज पर प्रिंट की हुई 101 नोट भी मिले। जिन्हें काटा नहीं गया था। स्कैनर, प्रिंटर, इंक, कटर समेत जाली नोट तैयार करने साधन भी मिले। एक मोबाइल व 53 हजार 150 रुपए नकद समेत कुल 81 हजार 590 रुपए का सामान जब्त कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
————————-
लिम्बायत में अमरोली थानों में युवकों के खिलाफ दो मामले दर्ज

सूरत. लिम्बायत में एक विधवा को शादी का झांसा देकर उसके देवर ने बलात्कार किया और दो बार गर्भवती होने पर गर्भपात भी करवाया। इसी तरह अमरोली में भी एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने उसे बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक, इमरान मंसूरी ने विधवा भाभी को हवस का शिकार बनाया। पति की मौत के बाद 2018 में घर की रसोई में काम कर रही थी, तब इमरान ने उससे जबरदस्ती की।
फिर वह लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ कुकर्म करने लगा। पीडि़ता ने परिजनों को बताया तो वे भी शादी की बात करने लगे। लगातार दुष्कर्म से वह दो बार गर्भवती भी हुई, लेकिन उसने समाजिक बदनामी का डर दिखा कर पीडि़ता का गर्भपात करवा दिया। तंग आकर पीडि़ता ने लिम्बायत थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। इसी तरह सायण निवासी किरण इलाड़ ने एक युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया।
फिर पीडि़ता के अकेले होने पर उसी के घर में आकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। सालभर तक पीडि़ता का यौन शोषण करने के बाद मुंह फेर लिया। पीडि़ता के बात करने पर उसे अपशब्द कह कर बदनाम करने की धमकी दी।

Home / Surat / जाली नोट छाप कर बाजार में भुना रहा था शातिर, अमरोली पुलिस ने छापा मार कर पकड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.