scriptमीठीखाड़ी से चार किलो गांजे के साथ शातिर गिरफ्तार | Vithy arrested with four kilograms of ganja from Mithikhadi | Patrika News

मीठीखाड़ी से चार किलो गांजे के साथ शातिर गिरफ्तार

locationसूरतPublished: May 23, 2019 08:01:49 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– छोटी-छोटी पुडिय़ा बना कर बेचता था

file

मीठीखाड़ी से चार किलो गांजे के साथ शातिर गिरफ्तार

सूरत. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप पुलिस ने मीठीखाड़ी इलाके से एक मकान से से ४ किलो १३२ ग्राम गांजा बरामद कर एक शातिर को गिरफ्तार किया है जबकि उसे गांजे की आपूर्ती करने वाले एक युवक को वांछित घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि मीठीखाड़ी नूरानी मस्जिद निवासी अल्लारखा शेख (65) अवैध रूप से गांजे की बिक्री करता है। वह गांजे की छोटी छोटी पुडिय़ा बना कर बेचता था। सूचना के आधार पर एसओजी की टीम ने मंगलवार शाम उसके घर पर छापा मारा। पुलिस को उसके घर से ४ किलो १३२ ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा प्लास्टिक छोटी छोटी २५ पुडिया भी मिली। पुलिस ने गांजा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सीताराम नाम के एक व्यक्ति के पास से गांजा लाता था और मीठीखाडी में बिक्री करता था। पुलिस ने बताया कि अल्लारखा शेख १९९४ व २००३ में भी गांजे की अवैध बिक्री के मामलों में पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ लिम्बायत पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो