scriptVNSGU : अब दक्षिण गुजरात के कॉलेजों को मंजूरी के लिए गांधीनगर तक नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर | VNSGU :College of South Gujarat not to travel Gandhinagar for approval | Patrika News

VNSGU : अब दक्षिण गुजरात के कॉलेजों को मंजूरी के लिए गांधीनगर तक नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

locationसूरतPublished: May 27, 2022 04:01:23 pm

– VNSGU परिसर में कॉलेज की मंजूरी के लिए पहली बार कैंप का किया आयोजन- पहली बार में 72 कॉलेज संचालकों को सभी तरह के प्रमाणपत्रों के साथ VNSGU परिसर में उपस्थित रहने का आदेश

VNSGU : अब दक्षिण गुजरात के कॉलेजों को मंजूरी के लिए गांधीनगर तक नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

VNSGU : अब दक्षिण गुजरात के कॉलेजों को मंजूरी के लिए गांधीनगर तक नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

VNSGU : आने वाले दिनों में डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कॉलेजों को भी मंजूरी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता हैं। विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा विभाग से मंजूरी मिलने के बाद ही कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकता है। वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (वीएनएसजीयू) VNSGU संबंध दक्षिण गुजरात के कॉलेजों को इस बार मंजूरी के लिए गांधीनगर तक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें VNSGU परिसर में ही मंजूरी मिल जाएगी। इसके लिए पहली बार उच्च शिक्षा कमिशन कार्यालय के साथ मिलकर VNSGU ने अपने परिसर में कैंप का आयोजन किया है। 27 मई को आयोजित इस कैंप के पहले चरण में 72 कॉलेजों को सभी प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।
कॉलेजों में विद्यार्थियों को प्रवेश देने से पहले विश्वविद्यालय की ओर से निरीक्षण किया जाता है। इस निरीक्षण रिपोर्ट को सिंडिकेट समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। रिपोर्ट के आधार पर सिंडीकेट कॉलेज में पाठ्यक्रम और सीटों की संख्या को मजूरी देता है। इसके बाद कॉलेज इस रिपोर्ट को गांधीनगर स्थित उच्च शिक्षा कमिशन कार्यालय समक्ष प्रस्तुत करता है। यहां से भी मंजूरी मिलने के बाद कॉलेज को विश्वविद्यालय की प्रवेश सूची में शामिल कर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है।
दक्षिण गुजरात के कॉलेज संचालकों को मंजूरी के लिए गांधीनगर तक जाना ना पड़े इसलिए पहली बार 27 मई को VNSGU परिसर में कॉलेजों की मंजूरी का कैंप आयोजित किया गया है। इस कैंप के पहले चरण में 72 कॉलेजों के संचालकों को प्राचार्य, कॉलेज का लेटर पैड, कॉलेज का स्टाम्प, कॉलेज के उपयोग में आने वाली जमीन, जमीन का नक्शा, प्राध्यापकों – कर्मचारियों – विद्यार्थियों की संख्या, पाठ्यक्रमों की संख्या और वर्ग खंड की संख्या के साथ अन्य प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित रहने का आदेश दिया है। इस कैंप में सफलता मिली तो फिर आगे अन्य कैंप आयोजित कर अन्य कॉलेजों को मंजूरी देने की प्रक्रिया की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो