scriptवांकी नदी किनारे चलाया सफाई अभियान | Wanki river bank cleanliness drive | Patrika News

वांकी नदी किनारे चलाया सफाई अभियान

locationसूरतPublished: Aug 25, 2019 08:17:03 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

प्लास्टिक के खिलाफ वलसाड नगर पालिका के साथ उतरी सामाजिक संस्थाएं

वांकी नदी किनारे चलाया सफाई अभियान

वांकी नदी किनारे चलाया सफाई अभियान

वलसाड. नगर पालिका ने संस्थाओं के साथ मिलकर रविवार को वांकी नदी का किनारा साफ किया। इसके अलावा सत्यनारायण कथा में उपस्थित लोगों को प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई भी दिलाई गई।
प्रधानमंत्री ने देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया है। इसकी शुुरुआत वलसाड नगर पालिका ने करते हुए रोटरेक्ट क्लब, रोटरी क्लब, सिंधी समाज, कृष्णा फाउन्डेशन, उमिया सोशल ग्रुप, जैन समाज, तेरापंथी युवक मंडल और कई संस्थाओं को साथ लेकर नदी किनारे फैली प्लास्टिक समेत अन्य कूड़े कचरे की सफाई की। इसके बाद वहां पौधारोपण किया। अलग-अलग टीम बनाकर शहर भर में प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। लोगों को 50 माइक्रोन से कम की प्लास्टिक थैली न उपयोग करने, प्लास्टिक एकत्र कर कबाड़ वाले को बेचने समेत कई बातें समझाई गई। संस्था से जुड़े लोगों ने बताया कि जहां तहां प्लास्टिक फेंकने पर शहर भर में प्रदूषण और गंदगी फैलती है। लोगों को बाजार में कपड़े की थैली लेकर जाने का आग्रह किया। कृष्णा फाउन्डेशन ने रविवार को शहर में कई जगहों पर चल रही सत्यनारायण कथा में पहुंचकर लोगों को 50 माइक्रोन की थैलियां न उपयोग करने और खरीदी के लिए कपड़े की थैली लेकर जाने की शपथ दिलाई।
वांकी नदी किनारे चलाया सफाई अभियान
मगोद डुंगरी समुद्र किनारे फैला केमिकल
वलसाड. वलसाड के समुद्र किनारे पर कुछ समय से केमिकल फैलने की समस्या बढ़ी है। रविवार को भी मगोद डुंगरी में पानी के साथ आया केमिकल समुद्र किनारे फैल गया है। इससे कई जलचर जीवों के मरने की आशंका जताई जा रही है। समुद्र किनारे केमिकल बहकर किनारे पर आने से आसपास किनारे पर कालिख फैल गई है। लोगों के अनुसार उसमें बदबू भी आ रही है और किनारे पर कई मछलियां भी मृत पड़ी हैं। जिन्हें बाद में लोगों ने पानी में फेंक दिया। केमिकल से पूरा किनारा खराब होने का आरोप लोगों ने लगाया है। गांव के सरपंच ने भी इस समस्या को गंभीर बताया। तीथल में भी घूमने गए लोगों ने केमिकल कई जगहों पर पड़े होने की शिकायत की, जिसमें से दुर्गन्ध आ रही थी। बरसात में अक्सर कंपनियों पर नदी व समुद्र में केमिकल वेस्ट बहाने का आरोप लगता रहता है। लोग प्रशासन पर इस समस्या पर कठोर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाते रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो